छत्रपति संभाजीनगर: अंबादास दानवे ने बोला हमला - गोलीबारी से कलंकित हुई महाराष्ट्र की अस्मिता

अंबादास दानवे ने बोला हमला - गोलीबारी से कलंकित हुई महाराष्ट्र की अस्मिता
  • राज्य के मंत्री दो समाजों के बीच फैला रहे नफरत
  • नैतिकता कहां गई, समझ नहीं आता

डिजिटल डेस्क, छत्रपति संभाजीनगर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणपत गायकवाड़ ने उल्हासनगर में शिंदे गुट के शहर प्रमुख पर गोलीबारी कर महाराष्ट्र की अस्मिता को कलंकित किया है। यह आरोप विधान परिषद में विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे ने रविवार को पत्रकार परिषद में सत्तापक्ष पर लगाया।

नैतिकता कहां गई, समझ नहीं आता

दानवे ने कहा कि भाजपा स्वयं को लोकतांत्रिक बताते हुए कानून व्यवस्था सुचारु रखने तथा राज्य एवं देश में नागरिकों की सुरक्षा का दम भरती है। लेकिन, गोलीबारी की घटना के बाद भाजपा की नैतिकता कहां गई, समझ में नहीं आता। आगे कहा कि सांसद श्रीकांत शिंदे के काले कारनामों एवं अवैध धंधों को जारी रखने के लिए महेश गायकवाड़ को अभय दिया जा रहा है, हालांकि वह भी कोई स्वच्छ छवि का व्यक्ति नहीं है। स्थानीय स्तर पर उसके हिस्ट्रीशीटर होने का आरोप लगाया जा रहा है।

राज्य के मंत्री दो समाजों के बीच फैला रहे नफरत

भुजबल का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि राज्य के मंत्री दो समाजों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। कहा कि भुजबल ने 16 नवंबर को अहमदनगर के ओबीसी सम्मेलन में पद से इस्तीफा देने का दावा किया है। सवाल उठाया कि राज्य के गृह मंत्री क्या गायकवाड़ के मामले में शिकायत स्वीकारेंगे, आशंका है। दानवे ने कहा कि मराठा आरक्षण को लेकर सरकार जनता को मूर्ख नहीं बना सकती, वही इन्हें सबक सिखाएगी। कहा कि भुजबल अपनी राजनीति चमकाने के लिए समाज में विवाद निर्माण कर रहे हैं।



Created On :   5 Feb 2024 10:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story