वर्धा: गाेलीबारी से वर्धा में मचा हड़कम्प, ममेरे भाई पर दरिंदगी से दागीं गोलियां

गाेलीबारी से वर्धा में मचा हड़कम्प, ममेरे भाई पर दरिंदगी से दागीं गोलियां

डिजिटल डेस्क, वर्धा. मामा के बेटे की तरक्की देखी नहीं गई तो बुआ के बेटे ने उस पर गोलियां चला दीं। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सेवाग्राम पुलिस थानांतर्गत दत्तपुर टी-प्वाइंट परिसर में सोमवार रात 10 बजे के दौरान हुई। घटना से शहर में हड़कंप मच गया। घायल नालवाड़ी के एलआईसी कॉलोनी निवासी हर्ष झाडे (35) है। आरोपी रेहकी निवासी राहुल हरिचंद्र वाघमारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हर्ष झाड़े सोमवार रात अपनी पत्नी के साथ घर में भोजन कर रहा था। इस दौरान हर्ष के बुआ का बेटा राहुल वाघमारे उसके घर आया और मेरे वाहन पर रखी शक्कर की बोरी दत्तपुर टी-प्वाइंट समीप कॉर्नर पर पड़ी हुई है। जिसे उठाने में मेरी मदद कर, कहते हुए राहुल को लेकर गया। फरियादी व आरोपी दोनों आरोपी की दोपहिया पर बैठकर दत्तपुर टी-प्वाइंट के समीप आए। इस दौरान अचानक आरोपी राहुल ने थैली से बंदूक निकालकर हर्ष पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी के पास दस गोलियां थी। इसमें से तीन गोलियां चलाई। एक गोली आरोपी की जांघ में लग गई। जैसे ही आरोपी ने गोलियां चलानी शुरू की, हर्ष खुद को बचाते हुए भागने लगा। इस दौरान आरोपी ने पीछे से दो और गोलियां चलाई। लेकिन निशाना चूकने से फरियादी बच गया। हर्ष भागते-भागते घर की ओर गया। जहां पत्नी ने हर्ष को तुरंत सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती किया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी सेवाग्राम पुलिस को दी गई। पुलिस सिपाही सचिन इंगोले ने आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक सागर कवडे व स्थानीय अपराधा शाखा के पुलिस निरीक्षक ने घटनास्थल पर भेंट देकर निरीक्षण किया।

आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि, हर्ष व आकाश एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। हर्ष की तरक्की से आकाश नाराज था। इसी बात को लेकर उनमें हमेशा विवाद होता था। इसी बात को लेकर घटनास्थल पर भी विवाद हुआ था। इसी विवाद में फायरिंग की जानकारी पुलिस ने दी है। इस प्रकरण में सेवाग्राम पुलिस ने आरोपी राहुल हरिचंद्र वाघमारे के खिलाफ भादंवि की धारा 307, उपधारा 3, 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच सेवाग्राम पुलिस कर रही हैं।

Created On :   2 May 2024 1:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story