पाकिस्तान में बाढ़ का कहर: खैबर पख्तूनख्वा में बिगड़े हालात, अब तक 50 की मौत, आपातकाल घोषित

खैबर पख्तूनख्वा में बिगड़े हालात, अब तक 50 की मौत, आपातकाल घोषित
  • पाकिस्तान में बाढ़ से बिगड़े हालात
  • 50 लोगों ने गंवाई जान
  • सबसे ज्यादा मौतें खैबर पख्तूनख्वा में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूएई और उसके आसपास के देशों के बाद पाकिस्तान में भी भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए। जानकारी के मुताबिक बारिश और बाढ़ से अब तक 50 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित खैबर पख्तूनख्वा इलाका है। सबसे ज्यादा मौतें भी इसी इलाके में हुई हैं। डॉन अखबार की खबर के अनुसार बीते 3-4 दिनों से पाकिस्तान के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगह पर सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे लोगों को आवाजाही में मुश्किलें आ रही हैं।

पाकिस्तान की डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (पीडीएमए) का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा में 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं हालातों को देखते हुए सरकार ने देश के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों यानी बलूचिस्तान और खैबर पखतूनख्वा में आपातकाल (इमरजेंसी) की घोषणा कर दी है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

कई दिनों से हो रही बारिश से

अस्पतालों में लोगों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के पास राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ही आवागमन के लिए बाढ़ से खराब हुई सड़कों को दोबारा सुधारा जा रहा है। पीडीएमए द्वारा लोगों को घर से न निकलने की एडवाइजरी जारी की है।

अगले सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट

पाकिस्तान मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह दौर अभी एक हफ्ते और जारी रहेगा। विभाग ने 22 अप्रैल तक पूरे देश में भारी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी प्रांतों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। तूफान बलूचिस्तान के अलावा खैबर पखतूनख्वा के चित्राल, दार और स्वात समेत अन्य इलाकों में ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। इन दोनों ही प्रांतो के अलावा देश के अन्य प्रांतों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

यूएई और ओमान में भारी बारिश, 18 की मौत

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का अबू धाबी और दुबई जैसे शहरों में भी इस समय बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां हुई बारिश का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बीते दो दिनों में ही यहां साल भर जितनी बारिश हो गई। सोमवार को यहां हुई बारिश से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। यहां तक स्कूलों और दफ्तरों को तक बंद रखना पड़ा। मौसम विभाग ने यहां बुधवार को तेज बारिश होने की संभवना जाहिर की है। वहीं ओमान देश में बाढ़ से हालात खराब हैं। यहां तेज बारिश और बाढ़ के चलते 18 लोगों की मौत हो गई है।

Created On :   17 April 2024 8:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story