सर्च में 'लक्षद्वीप': पीएम मोदी की यात्रा के बाद लक्षद्वीप की सर्चिंग में 3400 फीसदी की उछाल, ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी ने किया दावा

पीएम मोदी की यात्रा के बाद लक्षद्वीप की सर्चिंग में 3400 फीसदी की उछाल, ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी ने किया दावा
  • लक्षद्वीप यात्रा के बाद सर्चिंग में 3400 फीसदी की उछाल
  • ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी ने किया बड़ा दावा
  • लक्षद्वीप की सर्चिंग में बढ़ोत्तरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लक्षद्वीप दौरे की कुछ तस्वीरें साझा की थी। जिसके बाद लोगों की मन में यह द्वीपसमूह को जानने की इच्छा बढ़ गई। अब यह द्वीप सारी दुनिया के लिए उत्सुकता का विषय बना हुआ है। लोग लक्षद्वीप के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश कर रहे हैं। लोग लक्षद्वीप की इतिहास से लेकर वर्तमान की भौगोलिक दशा और दिशा दोनों के बारे में जानने में लगे हुए हैं। लक्षद्वीप को सर्च करने वाले लोगों में केवल एक-दो फीसदी की बढ़ोत्तरी नहीं हुई है बल्कि इसमें 3400 फीसदी से भी ज्यादा उछाल देखने को मिला है। ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी मेकमायट्रिप (MakeMyTrip) ने इस बात की जानकारी दी है।

मेकमायट्रिप कंपनी ने सोमवार को दावा किया है कि उनके प्लेटफॉर्म पर लक्षद्वीप के बारे में जानने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'हमने माननीय प्रधान मंत्री की यात्रा के बाद से लक्षद्वीप के लिए ऑन-प्लेटफ़ॉर्म खोजों में 3400% की वृद्धि देखी है। भारतीय समुद्र तटों में इस रुचि ने हमें भारतीय यात्रियों को देश के आश्चर्यजनक समुद्र तटों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया है।'

कंपनी ने बीचेज ऑफ इंडिया नाम का एक कार्यक्रम चलाया है। इसमें वह कई तरह के ऑफर और डिस्काउंट भी दे रही है। इस बात की जानकारी भी कंपनी ने सोशल मीडिया पर दी है। कंपनी के ऐसे करने के पीछे का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को भारत के बीचेज पर सैर कराना है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ऋषि सिंह ने कहा कि लक्षद्वीप के बारे में जानने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हम भी चाहते हैं कि लोग समुद्र तट वाले शहरों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाए। लोग वहां जाकर चीजों को एक्सप्लोर करें।

बता दें कि, ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी ईजमायट्रिप (EaseMyTrip) ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान होने के बाद इस कंपनी मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स की बुकिंग को रद्द कर दिया है। इस बात की जानकारी ट्रैवल कंपनी ने एक्स पर दी।

जाने पूरा मामला

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे। जिसके बाद उन्होंने 4 जनवरी को वहां की अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की। जिस पर मालद्वीप के कुछ नेताओं ने विवादित टिप्पणी की। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स लक्षद्वीप की तुलना मालद्वीप से कर रहे हैं।

बता दें कि, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पार्टी के सदस्य जाहिद रमीज ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे का मजाक उड़ाया था। साथ ही, उन्होंने पीएम मोदी की तस्वीर पर भी विवादित टिप्पणी की। मालद्वीव नेता रमीज ने 5 जनवरी को एक ट्वीट करते हुए कहा कि बेशक यह अच्छा कदम है। लेकिन भारत कभी भी हमारी बराबरी नहीं कर सकता है। मालद्वीव पर्यटकों को जो सर्विस देता है वह भारत नहीं दे पाएगा। साथ ही, वे इतनी सफाई भी नहीं रख पाएंगे। हम सफाई पर रखते हैं। उनके कमरों से गंध आती है। जिससे टूरिस्ट को दिक्कत होती है।

भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा से जुड़ी तस्वीरों पर मालदीव सरकार के युवा मंत्रालय में डिप्टी मंत्री मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महजूम माजिद ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। ऐसा करने पर इन सभी लोगों की कड़ी आलोचना भी की गई थी। इसके अलावा इन तीनों मंत्रियों ने भारत पर आरोप भी लगाया था कि वह केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप को मालदीव का वैकल्पिक पर्यटन स्थल बनाना चाहते हैं। इस बात पर इन मंत्रियों ने कुछ आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया था। जिसके बाद मालदीव सरकार ने तीनों मंत्रियों को निलंबित कर दिया था।

Created On :   8 Jan 2024 3:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story