गणपति बप्पा के 11 सिद्ध मंत्र, बनेंगे आपके सभी काम

गणपति बप्पा के 11 सिद्ध मंत्र, बनेंगे आपके सभी काम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी कार्य के शुभारंभ से पूर्व गणपति बप्पा का स्मरण अवश्य किया जाता है। वे प्रथम पूज्य हैं, लेकिन शुभ और लाभ की कामना से सर्वप्रथम गणपति का ही नाम लिया जाता है। शिवपुराण में भी इसका उल्लेख मिलता है कि भगवान शिव गणपति बप्पा को समस्त देवी-देवताओं में प्रथम बताया और उन्हें प्रथम पूज्य होने का आशीर्वाद दिया है। 

 

बुद्धि के दाता करते हैं मार्गदर्शन

गणपति बप्पा वैसे तो कभी भी अपने भक्तों से नाराज नही होते और मोदक लड्डू के भोग से ही प्रसन्न हो जाते हैं। इन्हें इनके प्रिय पुष्प के साथ के मोदक, दुर्वा अर्पित की जाए तो ये अपनी कृपा अवश्य ही भक्तों पर दिखाते हैं। वे बुद्धि के दाता हैं अतः किसी भी मुश्किल की घड़ी में गणपति का नाम लेने से वे भक्तों को मुश्किल से बाहर निकालते हैं और उनका मार्गदर्शन करते हैं। 

 

साथ में ही प्राप्त होता विद्या, धन और एेश्वर्

पुराणों में भी ऐसा उल्लेख मिलता है कि यदि गणपति बप्पा की नियमित आराधना की जाए तो विद्या, धन और एेश्वर्य सब साथ में ही प्राप्त होता है। यहां हम आपको संकटहारी गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के आसान 11 मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं...

 

ये हैं वे 11 सिद्ध मंत्र

ऊँ सर्वसिद्धिप्रदाय नम:
ऊँ एकदन्ताय नम:
ऊँ इभवक्त्राय नम:
ऊँ मूषकवाहनाय नम:
ऊँ कुमारगुरवे नम: 
ऊँ गणाधिपाय नम:
ऊँ उमापुत्राय नम:
ऊँ विघ्ननाशनाय नम:
ऊँ विनायकाय नम:
ऊँ ईशपुत्राय नम:

ऊँ ऊँ गं गणपतेय नमः

"वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा" इसके अतिरिक्त यदि आप इन मंत्रों का जाप नियमित नही कर पा रहे हैं तो इस मंत्र को याद कर लें। पूजन के वक्त प्रतिदिन इसका जाप करें। बप्पा अपनी कृपा भक्तों पर अवश्य ही दिखाते हैं। इनके जाप से अाप अपने सभी कार्य सिद्ध कर सकते हैं। गणपति के प्रसन्न हाेते ही मां गाैरी आैर भगवान शिव की कृपा स्वतः ही प्राप्त हो जाती है।

Created On :   6 Dec 2017 6:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story