बिहार: जेल तोड़कर भागे 34 कैदी, 11 वापस आ गए

34 juveniles escape from remand home in munger Bihar, 11 return
बिहार: जेल तोड़कर भागे 34 कैदी, 11 वापस आ गए
बिहार: जेल तोड़कर भागे 34 कैदी, 11 वापस आ गए

डेमो फोटो
डिजिटल डेस्क, पटना। अभी तक तो आपने फिल्मों में कैदियों को जेल तोड़कर भागते हुए देखा होगा, लेकिन ऐसा ही एक मामला बिहार के मुंगेर जिले से आ रहा है जहां कैदियों ने जेल के दीवारों में छेद करके फरार हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक साथ करीब 34 कैदीयों ने इस घटना को अंजाम दिया।
 
ज्यादातर कैदी नाबालिग
वहीं एक चैनल के अनुसार भागने वाले कैदियों में ज्यादातर नाबालिग हैं। उस जेल में करीब 86 कैदी मौजूद थे लेकिन उनमें से सिर्फ 34 भागने में कामयाब हुए थे। हालांकि 11 कैदी कुछ घंटे बाद ही वापस आ गए।
 
हत्या और बलात्कार के आरोपी थे कैदी
मुंगेर पुलिस के अनुसार भागने वाले कैदी हत्या और बलात्कार के दोषी थे। पुलिस के अनुसार बंदियों ने लोहे की सलाखें तोड़ दी और लोहे का दरवाजा भी काट रातो रात भाग गए। पुलिस जेल तोड़ने की घटना की जांच कर रही है। बाकी भागे हुए कैदियों की तलाश जारी है।
 
बिहार में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बिहार में कैदियों की जेल तोड़ने कर भागने की ये कोई नई घटना नहीं है, इससे पहले भी 2015 में बिहार के जहानाबाद में 100 कैदी जेल से भाग गए थे। भागने वाले कैदियों ने चादरों को जोड़कर रस्सी बनाई और फिर दीवार लांघ गए।
 

Created On :   25 Sep 2017 2:19 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story