39 दिन बाद बिहार में पकड़ाया 20 लाख का लुटेरा

39 days later caught in Bihars 20 million looter
39 दिन बाद बिहार में पकड़ाया 20 लाख का लुटेरा
39 दिन बाद बिहार में पकड़ाया 20 लाख का लुटेरा

डिजिटल डेस्क,भोपाल। राजधानी के सिद्धार्थ लेक सिटी कवर्ड कैंपस में रहने वाले BMHRC के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राय मधुकर सहाय और उनकी पत्नी डॉ. अंजलि सहाय पर जानलेवा हमला कर लाखों के जेवर लूटने वाले नौकर पमपम उर्फ प्रेम यादव को बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल आरोपी नौकर बिहार के पूर्णिया का रहने वाला है। इसी वजह से पुलिस ने लंबे समय से पूर्णिया में मुखबिर लगा रखे थे। जैसे ही आरोपी पमपम पूर्णिया अपने घर पहुंचा, एक मुखबिर की सूचना पर केनगर थाना, पूर्णिया पुलिस ने पमपम के घर दबिश दी। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

भोपाल से एक टीम पमपम को लाने पूर्णिया रवाना की गई है। आरोपी को कोर्ट ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल लाया जाएगा। आरोपी ने पूर्णिया पुलिस को बताया है कि उसने दो दोस्तों के बहकावे में वारदात को अंजाम दिया था। वह फरारी के दौरान उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अपने दोस्तों के यहां छिपा था। पूर्णिया वह अपने पिता से प्रकरण के सिलसिले में बात करने पहुंचा था।

क्या था मामला ?
13 जून को प्रशासनिक अधिकारी राय मधुकर सहाय और उनकी पत्नी डॉ. अंजलि सहाय के साथ लूट की वारदात हुई थी। नौकर पमपम उर्फ प्रेम यादव ने दोनों पति-पत्नी के हाथ-पैर बांधकर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया था। घायल मालिक को उसी हालत में छोड़ कर आरोपी पमपम घर में रखे 20 लाख के जेवर लूटकर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस पूछताछ में पता चला कि पमपम वारदात के बाद भोपाल स्टेशन से कुशीनगर एक्सप्रेस में सवार हुआ था।

Created On :   24 July 2017 6:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story