39 IAS अधिकारियों पर भ्रष्टाचार की तलवार

39 IAS officers under scanner for alleged corruption, investigation against its
39 IAS अधिकारियों पर भ्रष्टाचार की तलवार
39 IAS अधिकारियों पर भ्रष्टाचार की तलवार

टीम डिजिटल, नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 39 अधिकारियों पर भ्रष्टाचार की तलवार लटक रही है। इन सभी अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार में कथित संलिप्तता तथा अन्य अनियमितताओं के आरोपों की जांच की जा रही है। इन अधिकारियों के अलावा केन्द्रीय सचिवालय सेवा के 29 अधिकारी भी अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि यह कार्रवाई आईएसएस अधिकारियों के लिए नोडल अथॉरिटी के रूप में काम करने वाली डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) कर रही है। कार्रवाई के बाद दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत के आधार पर और सर्विसेस रिकॉर्ड की समीक्षा करने के बाद 68 अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। इनमें से कुछ वरिष्ठ स्तर पर कार्यरत है। केन्द्र सरकार सेवा आपूर्ति और शासन तंत्र को और सुधारने के प्रयास के तहत अपने कर्मचारियों की समीक्षा कर रही है। ताजा आंकड़ो के अनुसार केन्द्र सरकार के 48.85 लाख कर्मचारी है।

केन्द्र ने काम नहीं करने वालों की पहचान करने के लिए 67,000 कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की जांच करने की भी कवायद शुरू की है। इनमें से करीब 25,000 कर्मचारी देशभर से और ग्रुप ए सेवा से हैं।

Created On :   27 Jun 2017 3:07 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story