गंगा स्नान के दौरान बेगूसराय में भगदड़, 4 की मौत, 10 घायल

4 died in stampede Begusarai of bihar,CM announced compensation
गंगा स्नान के दौरान बेगूसराय में भगदड़, 4 की मौत, 10 घायल
गंगा स्नान के दौरान बेगूसराय में भगदड़, 4 की मौत, 10 घायल

डिजिटल डेस्क,बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान भगदड़ मच गई। हादसा जिले के सिमरिया घाट पर गंगा स्नान के दौरान हुआ। भगदड़ में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल है। प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंच कर बचावकार्य शुरू कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का एलान किया है। आपको बता दे कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हर साल यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं और 4 बजे से ही लोग स्नान के लिए इकट्ठा होने लगते हैं। 

Photo published for Stampede kills 3 die in Bihar's Begusarai during Kartik Purnima celebrations on Simaria Ghat

हादसे से गुस्साए लोगों का कहना है कि घटना के लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लाखों की भीड़ जमा होने के बावजूद वहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। हादसा गंगा पर बने रोड कम रेल ब्रिज के काफी नजदीक हुआ है। इसके अलावा उस स्थान पर अर्धकुंभ चल रहा था,जिस वजह से गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ काफी ज्यादा थी। मरने वाले और घायलों में अधिकांश महिलाएं हैं। 

ये बी पढ़े- जाकिर नाईक की होगी वापसी, लीगल प्रोसेस में जुटा विदेश मंत्रालय

कैसे हुआ हादसा?

                                Image result for बेगूसराय में भगदड़,

दरअसल शनिवार को सिमरिया में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी थी। उसी दौरान भीड़ में किसी बात को लेकर अफवाह फैली और भगदड़ मच गई। प्रशासनिक स्तर पर भी भीड़ को देखते हुए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे। इंतजाम नहीं होने की वजह से भगदड़ में 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। मृतकों में 2 बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हैं।

चश्मदीदों के मुताबिक पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते ही इतना बड़ा हादसा हो गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी सिमरिया में आयोजित कुम्भ के दूसरे शाही स्नान के दौरान भगदड़ मच गई थी। नियंत्रण के लिए पुलिस ने श्रद्धालुओं पर जमकर लाठियां चलाईं थी। 

Created On :   4 Nov 2017 6:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story