नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 55 लोगों की मौत, 200 भारतीय पर्यटक फंसे

55 killed due to flood and landslides in nepal
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 55 लोगों की मौत, 200 भारतीय पर्यटक फंसे
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 55 लोगों की मौत, 200 भारतीय पर्यटक फंसे

डिजिटल डेस्क,काठमांडू। बारिश का कहर केवल भारत तक ही सीमित नहीं है। नेपाल में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन में 55 लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग एक हजार लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। बता दें कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ से कई जिले प्रभावित हुए हैं। साथ ही नदियों के खतरे के निशान से ऊपर होने की वजह से कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं।
नेपाल बिजली प्राधिकरण के मुताबिक, हजारों एकड़ जमीन पानी से डूब गई है और पूर्वी इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है जिस कारण कई राजमार्ग बंद हो गए। सरकार ने सुरक्षाबलों व सरकारी अधिकारियों को बचाव कार्य को तेजी से जारी रखने के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने शनिवार की शाम राष्ट्र को संबोधित किया और बाढ़ पीड़ितों को राहत दिए जाने का ऐलान किया।

600 पर्यटक बाढ़ की चपेट

बाढ़ की वजह से भारत के 200 पर्यटक नेपाल के चितवन जिले के सौराहा इलाके में फंसे हुए हैं। इसके अलावा 400 पर्यटक और हैं जो बाढ़ की वजह से फंसे हुए हैं। बाढ़ की वजह से भारत के 200 भारतीय शामिल हैं। सौराहा के क्षेत्रीय होटल संघ के अध्यक्ष सुमन घिमिरे ने बताया कि नदियों का पानी कई होटलों में घुस गया है। जिले के मुख्य अधिकारी और नेपाल पर्यटन बोर्ड को हालात की जानकारी देकर इन फंसे लोगों को निकालने की व्यवस्था करने को कहा गया है।

जिले के मुख्य अधिकारी नारायण प्रसाद भट्ट ने कहा कि पर्यटकों को सुरक्षित स्थान तक ले जाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। पास के देवघाट इलाके से भी बचाव अभियान में मदद मांगी गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि देश में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होती रहेगी।

Created On :   14 Aug 2017 3:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story