मुंबई में पहली बार इन्द्र देव मेहरबान, जुलाई में ही 85 % पानी का स्टोरेज

85% water in seven reservoirs, says Mumbai civic body
मुंबई में पहली बार इन्द्र देव मेहरबान, जुलाई में ही 85 % पानी का स्टोरेज
मुंबई में पहली बार इन्द्र देव मेहरबान, जुलाई में ही 85 % पानी का स्टोरेज

डिजिटल डेस्क,मुंबई। इस बार की बारिश मुंबई के लिए पानी की पूर्ति का तोहफा लेकर आई है। मुंबई में पानी की पूर्ति करने वाले सभी जलाशयों में अभी तक हुई बारिश के कारण जुलाई में ही 85 % पानी में बढ़ोतरी हो गई है। पहली बार मुंबई में दो महिनों की बारिश में ही जलाशयो में 85 %  पानी भर गया है। पिछले कई सालों के इतिहास में पहली बार जुलाई महीने के तीसरे हफ्ते में इतना पानी जमा हुआ है।

मुंबई में वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भतसा, विहार और तुलसी से 3370 मिलियन लिटर पानी की पूर्ति की जाती है। इन सभी जलाशयो में सालाना 14 लाख 47 हजार 263 मिलियन लीटर पानी की आवश्यकता होती है। इसमें कुल मिलाकर 12 लाख 32 हजार 678 मिलियन लीटर पानी अभी ही जमा हो गया है। पिछले 5 से 7 वर्षों में यह सबसे अधिक पानी का स्टोरेज माना जा रहा है।

अब तक मोडकसागर, तानसा ये दो जलाशय पानी से लबालब भरे हुए है। और तुलसी और अप्पर वैतरणा भी लगभग भरने वाले है। थोड़ी सी और भी बारिश में ये जलाशय पुरी तरह से भर जाएंगे।

24 जुलाई तक पानी की आपूर्ति

  • 2015 तक- 4 लाख 9 6 हजार 8 9 6 मिलियन लीटर (34.33 प्रतिशत)
  • 2016 में - 8 लाख 66 हजार 448 मिलियन लीटर (5 9 .86 प्रतिशत)
  • 2017- 12 लाख 32 हजार 678 मिलियन लीटर (85.15 प्रतिशत)

Created On :   3 Aug 2017 9:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story