मामा ने किया था रेप, प्रेग्नेंट होने पर लड़की ने लिखाया दूसरे का नाम

a girl raped by his maternal uncle, she became pregnant
मामा ने किया था रेप, प्रेग्नेंट होने पर लड़की ने लिखाया दूसरे का नाम
मामा ने किया था रेप, प्रेग्नेंट होने पर लड़की ने लिखाया दूसरे का नाम

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की नरसिंहपुर में अपने मामा के घर गई। लड़की जब वहां से लौटकर आई तो वह गर्भवती हो गई। लड़की ने मेडिकल कॉलेज में बच्चे को जन्म दिया, लेकिन बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने जब लड़की का बयान लिया तो उसने बताया कि राजू यादव नामक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की है। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि गांव में राजू यादव नाम का कोई युवक ही नहीं है। लड़की के साथ उसके मामा ने ही रेप किया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। 

थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की राखी बदला हुआ नाम को गर्भवती होने की वजह से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। लड़की ने 26 जून 2017 को बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने जब लड़कीके बयान लिए तो उसने बताया कि कुछ दिन पहले वह रिश्तेदारी में नरसिंहपुर गई थी। वहां पर रहने वाले राजू यादव नामक युवक ने उसके साथ रेप किया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर केस डायरी नरसिंहपुर भेज दी। 

गांव में यादव परिवार ही नहीं - पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि उस गांव में राजू यादव नाम का कोई युवक नहीं रहता है। उस गांव में कोई यादव परिवार ही नहीं है। पुलिस ने जब लड़कीसे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह जनवरी 2017 में टिंकू उर्फ राकेश ठाकुर के घर गई थी। 10 जनवरी को टिंकू ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। वह उसे डरा-धमकाकर 26 जनवरी तक हवस का शिकार बनाता रहा। उसने लोक-लाज की वजह से आरोपी का गलत नाम बताया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

भाई ने तार-तार किया रिश्ता
घमापुर थाना अंतर्गत एक रिश्ते के भाई ने बहन के रिश्ते को तार-तार कर दिया। रिश्ते का भाई अपनी मौसेरी बहन को दिल्ली ले गया। वहां ले जाकर उसने उसके साथ जबरदस्ती की। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब लड़की गर्भवती हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय लड़की पिंकी बदला हुआ नाम का मौसी का लड़का अशोक दमोह में रहता है। वह दिल्ली के गुड़गांव में रहता है। कुछ महीने पहले अशोक दिल्ली से आया और अपनी मौसेरी बहन को अपने साथ दिल्ली ले गया। पिंकी पिछले हफ्ते दिल्ली से जबलपुर आई थी। दो दिन पहले उसे पेट में दर्द हुआ। पिंकी की मां उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गई। जांच के दौरान पता चला कि पिंकी गर्भवती है। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

Created On :   19 Nov 2017 6:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story