एकतरफा प्यार के चलते महिला पर किया चाक़ू से बार फिर कर ली आत्महत्या

a man attacked a woman with knife and committed suicide
एकतरफा प्यार के चलते महिला पर किया चाक़ू से बार फिर कर ली आत्महत्या
एकतरफा प्यार के चलते महिला पर किया चाक़ू से बार फिर कर ली आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा जीएम आफिस डुंगरिया की माइनस कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सिरफिरे युवक ने महिला को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और खुद ने पीपल के पेड़ से कूदकर आत्महत्या कर ली। घायल महिला की नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वेकोलि में असिस्टेंट निरीक्षक बिसन यदुवंशी के साथ काम करने वाले रविकिरण राडकर (27) ने शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे बिसन से मोटर साइकिल ली और बिसन के घर माइनस कॉलोनी पहुंचा। घर पर मौजूद बिसन की पत्नी पूजा यदुवंशी पर चाकू से हमला कर दिया। गर्दन और छाती पर आधा दर्जन घाव से महिला लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। इसके बाद उसने खुद के शरीर पर भी चाकू से वार किया। हमले में घायल पूजा की चीख सुनकर इकट्ठे हुए स्थानीय लोगों ने वेकोलि अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान पूजा ने भी दम तोड़ दिया है। 

भागकर पंडाल में आई महिला

बताया जा रहा है कि महिला पर युवक ने घर में सब्जी काटने वाले चाकू से हमला महिला की गर्दन पर किया। घायल महिला घबराकर बाहर कुछ दूरी पर पंडाल तक दौड़ी। युवक ने यहां भी उस पर चाकू से कई वार किए। यहां खुद पर भी चाकू चलाया। लोग दौड़े तो वह गाड़ी उठाकर भाग निकला।

पीपल के पेड़ से कूदकर आत्महत्या

महिला चाकू से गोदने के बाद रवि घटना के एक घंटे बाद पनारा गांव के पास पीपल के पेड़ के नीचे मृत पाया गया। बताया जा रहा है कि वह कच्चे रास्ते से जा रहा था। पगारा गांव से कुछ दूरी पर उसकी दोपहिया कीचड़ में फंस गई। यहां गाड़ी छोड़कर वह जंगल की तरफ निकला। यहां करीब 100 फीट ऊंचे पीपल के पेड़ पर चढ़कर छलांग लगाकर जान दे दी। 

वेकोलि क्वार्टर में रहता था आरोपी रवि

रवि कोयले की सेंपलिंग करने वाली एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। वह वेकोलि के कर्मचारी क्वार्टर में रह रहा था। वेकोलि ने उसे क्वार्टर अलाट किया था या फिर बिना अनुमति ही वह आवास का उपयोग कर रहा था यह जांच का विषय बना हुआ है। सूत्रों का कहना है कि कन्हान क्षेत्र के अधिकारियों ने ही उसे क्वार्टर दे रखा था। 

एकतरफा करता था प्रेम 

सनसनीखेज वारदात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। डुंगरिया पुलिस चौकी प्रभारी केके डोंगरे के मुताबिक अब तक जांच में मामला एकतरफा प्रेम के रूप में सामने आया है। युवक महिला को अकेला पाकर घर में घुसा था। महिला के विरोध करने पर उसने घर के ही सब्जी काटने के चाकू से हमला कर दिया। 
 

Created On :   22 Sep 2017 4:51 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story