मां शारदा के चरणों में भक्त ने जीभ काटकर चढ़ाई

A man cut off the tounge ,offer it to maiher durga temple
मां शारदा के चरणों में भक्त ने जीभ काटकर चढ़ाई
मां शारदा के चरणों में भक्त ने जीभ काटकर चढ़ाई

डिजिटल डेस्क,सतना। मैहर में त्रिकूट पर्वत पर विराजी देवी शारदा के चरणों में एक भक्त ने अपनी जीभ काट कर समर्पित कर दी। घटना की जानकारी लगते ही हरकत में आए प्रशासन ने भक्त को अस्पताल में दाखिल कराया।

बताया जा रहा है कि इलाहाबाद का रहने वाला दिनेश कुमार पटेल शारदेय नवरात्रि पर मां शारदा के दर्शन करने मैहर आया था। शुक्रवार सुबह देवी दर्शन करने के बाद जब वह मंदिर परिसर में गर्भ गृह में जाने वाली सीढ़ियों के पास पहुंचा तो उसने ब्लेड से अपनी जीभ काट ली। जीभ काटने के बाद वह फर्श पर गिर पड़ा और उसके आसपास खून फैल गया। उसे देखने तमाम लोगों की भीड़ लग गई। कुछ ही देर में खबर SDM को मिली तो उन्होंने मेडिकल टीम को भेजा और दिनेश का इलाज शुरू कराया। दिनेश के साथ आए उसके भतीजे वीरेंद्र ने बताया कि पेशे से ड्राइवर उसके चाचा ने मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद वह दर्शन करने आया था, उसी क्रम में दिनेश ने अपनी जीभ काट कर देवी को समर्पित कर दी। 

हजारों भक्तों ने किए मां के दर्शन
शारदेय नवरात्र के दूसरे दिन हजारों श्रदधालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए। भक्तों की भारी भीड़ के कारण लंबी लाइन लग गई। त्रिकूट पहाड़ी मां शारदा के जयकारों से गूंजती रही। मैहर रोपवे के संचालक मुन्ना दामोदर ने बताया कि शुक्रवार को लगभग 47 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे तथा 10 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए कतार में खड़े हुए थे। पहले दिन 1 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे, वहीं अब श्रृद्धालुओं की संख्या बढ़कर लाख तक पहुंच गई है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 15 सौ से अधिक पुलिस अधिकारी व जवान तैनात रहे। जिनकी देखरेख में श्रद्धालुओं को देवी दर्शन कराया गया।

Created On :   23 Sep 2017 2:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story