मंकी माॅम ने चतुराई से बचाई अपने बच्चे की जान, VIDEO वायरल

A monkey mom save her baby,  Video goes viral on social media
मंकी माॅम ने चतुराई से बचाई अपने बच्चे की जान, VIDEO वायरल
मंकी माॅम ने चतुराई से बचाई अपने बच्चे की जान, VIDEO वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मां तो बस मां है वह अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। फिर चाहे वह इंसान हो या कोई जानवर...इस वीडियो में आपको ऐसा ही कुछ देखने मिलेगा। एक मंकी माॅम का मासूम बच्चा पाइप में फंस जाता है। जैसे ही उसकी नजर बच्चे पर पड़ती है वह फौरन ही उसे बचाने पहुंच जाती है। 

खेलते-खेलते फंसा

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस पर अच्छे-खासे व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स भी आ रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक बंदर का बच्चा खेलते-खेलते पाइप और दीवार के बीच फंस जाता है। वह उसे निकालने के लिए पहले नीचे से खींचती है, जिसकी वजह से बंदर के बच्चे का सिर पाइप में और नीचे तक चला जाता है।

दर्द से तड़पने लगा बच्चा

बच्चा दर्द से तड़पने लगता है। मंकी माॅम उसे बचाने के लिए पूरी कोशिश करती है। लेकिन वह बाहर नहीं निकल पाता। इतने में वह थोड़ा देर रुकती और कुछ देर बाद उसे नीचे से धक्का देना शुरू करती है। इसके बाद जैसे ही बच्चा बाहर की ओर निकलने लगता है वह उसका सिर पकड़कर खींच लेती है। मंकी माॅम की चतुराई लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

Created On :   24 Aug 2017 7:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story