भ्रष्टाचार के आरोप से घिरी महिला सरपंच ने आग लगाकर जान दी

a sarpanch bhakti thakur set fire himself
भ्रष्टाचार के आरोप से घिरी महिला सरपंच ने आग लगाकर जान दी
भ्रष्टाचार के आरोप से घिरी महिला सरपंच ने आग लगाकर जान दी

डिजिटल डेस्क बालाघाट। बीते सप्ताह से गबन के आरोपी की सुख्रियों में रही पाद्ररीगंज की महिला सरपंच भक्ति ठाकुर ने शुक्रवार की रात्रि करीब 12 से 1 बजे के बीच स्वयं को आग के हवाले कर दिया। जिसके कारण वह गंभीर रुप से झुलस गई थी। जिसे रात्रि में ही उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लामता लाया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, चांगोटोला पुलिस ने ग्राम पंचायत पादरीगंज सरपंच भक्ति ठाकुर के आग से जलकर मौत होने की पुष्टि की है। मौत कैसे हुई है इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
सूचना यहीं मिल रही है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में सरपंच पति पर गबन का आरोप लगा था। हितग्राही संतुरा बाई धुर्वे, नौसार बाई पगारे और कला बाई मर्सकोले के खाते से सरपंच पति महेन्द्र ठाकुर ने धोखे में रखकर उनके खाते से राशि निकाल ली। इन तीनों ही पीडि़त हितग्राहियों के अनुसार सरपंच पति ने उन्हें आवास का निर्माण कराने या फिर निर्माण के लिए सामग्री लाकर देने की बात कही थी।आरोपों के बीच सरपंच बहुत अधिक तनाव में थी और शुक्रवार की रात्री उसने स्वयं को आग के हवाले कर दी।  
तीन साल से लापता छुन्नोबाई शीघ्र ही पहुंचेगी परिजनों तक- बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दिगोधा की बेटी जिसका विवाह लांजी में हुआ था। दो पुत्रियों की माँ यह तहहिला  पति के वियोग में लगभग तीन साल पहले अस्वस्थता की स्थिति में लापता हो गई थी। इसे मुंबई के श्रध्दा पुनर्वास केन्द्र ने शरण दी और उसके बारे में पता लगाने का प्रयास किया। केन्द्र की संचालिका मुंबई की ऋतु वर्मा जिन्होने अब तक ऐसे सैकड़ों लावारिस लोगो को उनके परिवार तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयास किए है इस महिला के संबंध में श्रध्दा रिहेबीटेशन सेंटर की संचालिका ने प्रयास किया और बालाघाट मे संपर्क किया। मुंबई से जानकारी मिली कि उक्त महिला अपना नाम राधिका सोनी बतला रही है और पुलगांव बालाघाट दिगोधा नाम के अलावा उसे कुछ भी याद नही है कि वह छन्नोबाई बागड़े है और दिगोधा के हिराजी बागड़े के परिवार से है। उसकी दो बेटियां भी है यह सब कुछ वह भूल चुकी थी।

 

Created On :   18 Nov 2017 11:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story