चर्च में प्रतिमा की आंखों से निकला खून, पादरी भी हैरान

A Statue of Mary, weeps blood at Los Naranjos Argentina church
चर्च में प्रतिमा की आंखों से निकला खून, पादरी भी हैरान
चर्च में प्रतिमा की आंखों से निकला खून, पादरी भी हैरान

डिजिटल डेस्क, लॉस नारांजोस। मूर्तियों का पानी या दूध पीना इंडिया में कोई नयी बात नही है, लेकिन विदेश में भी ऐसा हो तो एक मिनट के लिए विश्वास करना मुश्किल है, लेकिन ये सच है। बताया जा रहा है कि इस मूर्ति की लगातार जांच कराई जा रही है, लेकिन फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि आखिर माजरा क्या है। 

मान रहे हैं खूनी आंसू 

बताया जा रहा है कि अर्जेटिना के लॉस नारांजोस स्थित एक चर्च में ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। चर्च के पादरी और स्थानीय लोगों का कहना है कि मूर्ति के आंखों से लाल रंग का तरल पदार्थ गिरते हुए देखा गया है, जिसे लोग ब्लड मान रहे हैं और अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चर्च लगातार जांच करवा रहा है कि मूर्ति से निकलने वाले खून के आंसू में सच हैं या झूठ।  

कपड़े तक बह रहा रंग 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रतिमा के आंखों से लाल रंग का पदार्थ बहते हुए मूर्ति के कपड़ों तक गिर रहा है। जिससे मूर्ति के कपड़ों पर भी लाल रंग के दाग पड़ रहे हैं। कुछ लोग इससे डरे हुए हैं तो कुछ इससे भयंकर आपदा का संकेत बता रहे हैं। 

वर्जिन मैरी को जलाते हैं कैंडल 

यहां के पादरी रिकार्डो क्विरोगा के अनुसार बहुत लोग यहां प्रार्थना के लिए यहां आते हैं और वर्जिन मैरी के सामने कैंडल जलाते हैं। ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखने मिला है। ये एक तरह का लिक्विड है जो रेड कलर का है। ये क्या ये नहीं पता, हम खुद इस बात से हैरान हैं। वहीं चर्च में काम करने वाले एक व्यक्ति को वर्जिन मैरी सपने में दिखने की बात भी कही जा रही है। हालांकि लाल रंग के आंसू के दाग इस स्टेच्यू के चेहरे पर भी साफ नजर अा रहे हैं।

Created On :   17 Oct 2017 7:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story