अब इस एयरलाइंस पर महिला पैसेंजर ने लगाया उत्पीड़न करने का आरोप

A women passenger alleged Air Asia staff to sexually accused
अब इस एयरलाइंस पर महिला पैसेंजर ने लगाया उत्पीड़न करने का आरोप
अब इस एयरलाइंस पर महिला पैसेंजर ने लगाया उत्पीड़न करने का आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्लाइट्स में पैसेंजर्स के साथ हो रही बदसलूकी की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। हाल ही में रांची से बेंगलुरू जा रही एयर एशिया की फ्लाइट से सफर कर रही एक महिला पैसेंजर ने स्टाफ पर गलत व्यवहार और गंदे ढंग से छूने का आरोप लगाया है। बता दें ये घटना 3 नवंबर की है। महिला एयर एशिया की फ्लाइट न.1885 से यात्रा कर रही थी। उसने यात्रा के दौरान मौजूद तीन कर्मचारियों के खिलाफ बेंगलुरु के सदशिवनगर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है रिपोर्ट में कहा गया है कि इन तीनों कर्मचारियों ने उसके साथ खराब व्यवहार किया।

 

वॉथरूम में गंदगी की शिकायत पर भड़का स्टाफ

दरअसल महिला ने सफर के दौरान वॉशरूम में हुई गंदगी की शिकायत करते हुए वहां मौजूद स्टाफ से उसे साफ करने को कहा। महिला का आरोप है कि वहां मौजूद स्टाफ ने इस बात पर उनसे गलत बर्ताव किया और गलत तरीके से भी छुआ। उन्होंने बताया कि जब प्लेन रात 11.30 बजे बेंगलुरु जाते समय हैदराबाद में उतरा, तब तीनों ने उनकी तस्वीरें लीं और माफी मांगने को कहा।

महिला ने आगे बताया कि जब प्लेन रात 12 बजे बेंगलुरू पहुंचा तो वो बोर्डिंग बस में बैठने के लिए जा रही थी, लेकिन एयरलाइन के स्टाफ ने उन्हें बस पर बैठने नहीं दिया और इंतजार कराया। यहां तक उन्होंने बगैर पूछे उनकी तस्वीरें खींचीं।

महिला का कहना है कि फ्लाइट के 3 क्रू मेंबर मेरे पास आए और मुझसे कैप्टन से माफी मांगने को कहा। वहीं एयर एशिया ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने फ्लाइट टेक ऑफ होने से पहले महिला पैसेंजर को अपना मोबाइल स्विच ऑफ करने को कहा। इस बात पर उन्होंने स्टाफ को गाली देनी शुरू कर दी। जिसके बाद बेंगलुरू आते ही उन्हें एयरपोर्ट पुलिस के पास ले जाया गया और वहां कहा गया कि उन्होंने नियमों को तोड़ा है और फ्लाइट के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया है। बता दें कि महिला का नाम नीता है। वह बेंगलुरु की रहने वाली हैं। आरोपियों के नाम संमित कारंदीकर, कायजाद संतोक और जतिन रविंद्रन हैं।

Created On :   11 Nov 2017 3:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story