बस से बांया पैर कटा, गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मी को पीटा

accident by a bus
बस से बांया पैर कटा, गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मी को पीटा
बस से बांया पैर कटा, गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मी को पीटा

डिजिटल डेस्क, सिवनी। शनिवार की रात को एक हादसे के बाद एक शख्स के गंभीर हो जाने के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मी पर ही हमला कर दिया। जिसके बाद गांव में हालात तनावपूर्ण बन गए। सिवनी से बखारी जाने वाली बस में सवार बांकी निवासी राम कुमार पिता पत्तीलाल प्रजापति (40) बांकी से कुछ दूरी पर बस से उतर रहे थे, उसी दौरान बस चालक के द्वारा बस को आगे बढ़ा दिया गया, जिससे रामकुमार का पैर बस के नीचे आ गया। राम कुमार का पैर बस के पहिये के नीचे आने के बाद उसके पैर का पंजा और घुटने तक का मांस पैर से अलग हो गया। मौके पर जुटी भीड़ के द्वारा तत्काल ही डायल 100 एवं 108 एंबूलेंस को इसकी जानकारी दी गयी। सिवनी से 108 एंबूलेंस तत्काल ही मौके पर पहुँची और घायल को लेकर सिवनी रवाना हो गई।

इसकी कुछ देर बाद डायल 100 मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश करने लगी। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिसवाले पर ही हमला कर दिया। डायल 100 के प्रधान आरक्षक राम कृष्ण उपाध्याय घायल हो गए। उन्हे फौरन जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। घायल आरक्षक को देखने पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बंडोल पुलिस गांव में है। संभवतः रविवार को इस मामले में दोषियों पर कारर्वाई हो सकती है। इस बीच हादसे में घायल शख्स को नागपुर रैफर कर दिया गया है।

Created On :   17 Sep 2017 9:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story