लेखाधिकारी के घर लोकायुक्त छापा, डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा

Accountants house Lokayukta raids, disclose assets worth 1.5 crore rupees
लेखाधिकारी के घर लोकायुक्त छापा, डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा
लेखाधिकारी के घर लोकायुक्त छापा, डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा

डिजिटल डेस्क, श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के लेखाधिकारी के घर शुक्रवार सुबह लोकायुक्त पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की। कार्रवाई में लेखाधिकारी अरविंद जैन के पास से आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है।

अब तक की कार्रवाई में डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हो चुका है। लोकायुक्त दल अभी भी जांच कर रहा है और संपत्ति का खुलासा हो सकता है। कार्वाई में जैन के घर से एक कार, दो टू व्हीलर, 10 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी, 19 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी के गहने। इसके अलावा जैन की बेटी को एमबीबीएस की पढ़ाई करवाने के लिए खर्च हुए 22 लाख रुपए के दस्तावेज और एक मकान के दस्तावेज भी जप्त किए हैं।

लोकायुक्त के निरीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि लेखाधिकारी अरविंद जैन लंबे समय से श्योपुर जिले में पदस्थ थे, उनका छह माह पहले ही नरसिंहगढ़ जिले में ट्रांसफर हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले लोकायुक्त में ये शिकायत आई थी कि जैन के पास आय से अधिक संपत्ति है। जिसके बाद जैन के घर में लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई की।

Created On :   14 July 2017 6:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story