नए iPhones आने के बाद पुराने iPhones हुए सस्ते, जानें क्या है नई कीमत? 

After launching iphone X Company has cut prices of old iPhones
नए iPhones आने के बाद पुराने iPhones हुए सस्ते, जानें क्या है नई कीमत? 
नए iPhones आने के बाद पुराने iPhones हुए सस्ते, जानें क्या है नई कीमत? 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमेशा से यही होता है कि जब भी कोई कंपनी नया मॉडल उतारती है तो पुराने मॉडल की कीमतों में कटौती कर देती है। ऐसा ही iPhone के साथ भी है। Apple ने मंगलवार को अपने तीन नए फोन iPhone 8, 8 plus और iPhone X लॉन्च किए हैं। इनके लॉन्च होते ही कंपनी ने अमेरिका में पुराने iPhones की कीमतें कम कर दी है। इसका असर इंडिया में भी हुआ और यहां भी iPhones के पुराने मॉडल्स की कीमतें कम कर दी गई हैं। भारत में कंपनी ने iPhone 7, 7 plus, 6S और 6S plus की कीमतों में 7 हजार रुपए तक की कटौती की है। नए iPhones को इंडियन मार्केट में आने में अभी थोड़ा समय लगेगा और ये अपने पुराने मॉडल्स से थोड़े महंगे भी हैं। ऐसे में अगर आप iPhone का मजा लेना चाहते हैं, तो ये पुराने मॉडल्स को खरीदा जा सकता है। वैसे भी iPhone 8  में ज्यादातर फीचर वही है जो iPhone 7 में है। तो आइए जानते हैं क्या है नई कीमतें? 

iPhone 7 और 7 plus :

पहले पिछले साल ही लॉन्च हुए iPhone 7 की बात कर लेते हैं। पहले इंडिया में iPhone 7 का 32Gb वाला वेरिएंट 56,200 रुपए में और 128Gb वाला वेरिएंट 65,200 रुपए में मिलता था, लेकिन नई कीमतों के बाद इसका 32Gb वाला वेरिएंट अब 49 हजार रुपए और 128Gb वाला वेरिएंट 58 रुपए में मिल रहा है। 

इसके अलावा iPhone 7 plus के 32Gb वाले वेरिएंट की कीमत पहले 67,300 रुपए थी, जो अब 59 हजार हो गई है। इसका 128Gb वाला वेरिएंट भी अब 76,200 रुपए की बजाय 68,000 रुपए में मिलेगा। 

iPhone 6S और 6S plus : 

अब बात करते हैं iPhone 6S और 6S plus की। iPhone 6S का 32Gb वाला वेरिएंट जो पहले 46 हजार रुपए में मिलता था, वो अब 40 हजार रुपए में मिलेगा। जबकि इसका 128Gb वेरिएंट को भी अब 55,900 रुपए की बजाय 49 हजार रुपए में खरीदा जा सकता है। 

वहीं iPhone 6S plus के 32Gb वाले वेरिएंट की कीमत पहले 56,100 रुपए थी, जो अब 49 हजार में मिलेगा। इसके 128Gb वाले वेरिएंट की कीमत 65 हजार रुपए थी, जिसे अब 58 हजार रुपए में खरीदा जा सकता है।

वहीं iPhone SE की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

ऐसे समझें: 

  • मॉडल   :    पुरानी कीमत     :     नई कीमत
  • iPhone 6S (32GB) : 46,000 : 40,000
  • iPhone 6S (128GB) : 55,900 : 49,00
  • iPhone 6S plus (32GB) : 56,100 : 49,000
  • iPhone 6S plus (128GB) : 65,000 : 58,000
  • iPhone 7 (32GB) : 56,200 : 49,000
  • iPhone 7 (128GB) : 65,200 : 58,000
  • iPhone 7 plus (32GB) : 67,300 : 59,000
  • iPhone 7 plus (128GB) : 76,200 : 68,000

 

Created On :   14 Sep 2017 6:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story