लाल साड़ी में लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं ऐश्वर्या

Aishwarya rai bacchan reached to ganesha temple in red saree.
लाल साड़ी में लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं ऐश्वर्या
लाल साड़ी में लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं ऐश्वर्या

डिजिटल डेस्क, मुबंई। मंगलवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश विसर्जन किया जा रहा है। माया नगरी मुंबई भी भक्ती के रस में डूबी हुई है। जगह-जगह पंडालों में गणपति की पूजा के बाद विसर्जन किया जा रहा है। वहीं प्रसिद्ध मंदिरों में गणेश भगवान की विशेष पूजा की जा रही है। 

इसी कड़ी में प्रसिद्ध लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए बच्चन परिवार की बहू एश्वर्या राय बच्चन भी पहुंची। लाल बाग राजा के लिए एश्वर्या खास लाल रंग की साड़ी पहने दर्शन के लिए पहुंची। 

मंदिर में जिसकी भी नजर एश्वर्या पर पड़ी वो उन्हें देखता ही रह गया। एश्वर्या लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। साड़ी में गोल्‍डन कलर के बॉर्डर से लगी साड़ी की खूबसूरती और भी बढ़ा रही थी और उन्‍होंने इसी के मैचिंग के गोल्‍डन ईयररिंग्‍स पहने थे। एश्वर्या ने बालों में गजरा भी लगाया जो उन्हें एकदम ट्रेडिशनल लुक दे रहा था। 

लाल बाग के राजा के दर्शन करने एश्वर्या एकेली ही पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ ना तो बेटी आराध्या थी और ना ही पति। बता दें कि, ऐश्‍वर्या के ससुर अमिताभ बच्‍चन और पति अभिषेक पहले ही लाल बाग के दर्शन कर चुके हैं। रविवार को अमिताभ बच्‍चन, अभिषेक बच्‍चन, सचिन तेंदुलकर, प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे थे।

Created On :   5 Sep 2017 10:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story