सिर्फ 1 मिनट 32 सेकंड, ये दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट

An Amazing Chinese lift, Worlds tallest outdoor glass elevator
सिर्फ 1 मिनट 32 सेकंड, ये दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट
सिर्फ 1 मिनट 32 सेकंड, ये दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तकनीक के मामले में हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं एक नया एक्सपेरिमेंट सामने आ रहा है। जिसके चलते अब हर एक को तकनीक की आदत पड़ गई है। काम को फास्ट करने के लिए भी इसे बेहतर माध्यम माना गया है। शायद यही वजह है कि नित नए आयामों से दुनिया जितनी भरी पड़ी है उतनी ही और भरती जा रही है...

सबसे ऊंची

पूरी दुनिया में कई मामलों में सबसे आगे और फेमस चीन के हुनान प्रांत की बाइलॉन्ग एलिवेटर दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट है।  ये इतनी ऊंची है कि सबसे ऊपर तक इसे देखना पाॅसिबल नहीं है। इसे भूतल से एक पहाड़ी चोटी तक लगाया गया है। इसमें सवार होकर प्रकृति के अद्भुत नजारों को निहारते हुए पहाड़ी की चोटी तक जाया जाता है। 

3 डबल डेक एलिवेटर

इस लिफ्ट पर 3 डबल डेक एलिवेटर लगे हैं और हर एलिवेटर की भार वहन क्षमता 4900 किलोग्राम है। कमाल की बात यह है कि यह लिफ्ट नीचे से ऊपर जाने में महज 1 मिनट 32 सेकंड का ही समय लेती है। 

1 हजार फीट से भी ज्यादा ऊंची लिफ्ट

यह लिफ्ट 326 मीटर यानी कि करीब 1 हजार फीट से भी ज्यादा ऊंची है। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट के रूप में दर्ज किया गया है। 

Created On :   9 Sep 2017 6:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story