अनिल कपूर ने महानायक के बारे में कही ये बड़ी बात, सुनकर रह जाएंगे हैरान

Anil kapoor said he is also ready to play amitabh bachchan father role
अनिल कपूर ने महानायक के बारे में कही ये बड़ी बात, सुनकर रह जाएंगे हैरान
अनिल कपूर ने महानायक के बारे में कही ये बड़ी बात, सुनकर रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म "रेस 3" में सलमान खान के पिता का रोल निभाने की चल रही चर्चा के बीच अनिल कपूर ने कहा है कि वह मेगास्टार अमिताभ बच्चन के पिता का रोल निभाने के लिए भी रेडी हैं। अनिल कपूर "रेस" सीरीज के दोनों पार्ट में नजर चुके हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह "रेस 3" में सलमान के पिता का रोल निभा रहे हैं, तो इस पर उन्होंने कहा कि "मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है। मैं एक्टर हूं तो मैं तो अमित जी (अमिताभ बच्चन) के पिता का रोल निभाने के लिए भी तैयार हूं।"  

 

फन्ने खां  की शूटिंग की पूरी


अनिल कपूर ने आगे कहा कि "मैं अभी फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं, लेकिन "रेस 3" की कहानी बिल्कुल अलग है और इस बार भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा।" बता दें, अनिल ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म "फन्ने खां" के कुछ हिस्सों की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वह ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव के साथ नजर आएंगे। अनिल ने कहा, "मेरे सभी के साथ हमेशा से अच्छे रिश्ते रहे हैं। फन्ने खां में भी ऐश्वर्या के साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन रहा। बता दे कि इससे पहले भी अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके है। उन्होंने फिल्म "ताल" और "हमारा दिल आपके पास है" जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

 

निभा रहे सलमान के पिता का किरदार


अनिल कपूर इससे पहले ‘दिल धड़कने दो’ रणवीर सिंह और प्रियंका चौपड़ा के पिता का किरदार निभा चुके है। अब देखना दिलस्चप होगा कि पर्दे पर सलमान के पिता के रुप में अनिल कपूर कितना कामयाब होगें। बता दें कि रेस-3 में सलमान खान, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडीस के अलावा डेजी शाह, शाकिब सलीम और बॉबी देओल भी हैं। रेस 3 को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है।
 

Created On :   11 Dec 2017 6:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story