फिर आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, कहा- इस बार कोई केजरीवाल पैदा नहीं होगा

Anna Hazare strikes again, says no any Kejriwal will born this time
फिर आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, कहा- इस बार कोई केजरीवाल पैदा नहीं होगा
फिर आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, कहा- इस बार कोई केजरीवाल पैदा नहीं होगा

डिजिटल डेस्क, आगरा। समाजसेवी अन्ना हजारे एक बार फिर रामलीला मैदान पर आंदोलन शुरू करने वाले हैं। यह आंदोलन अगले साल 23 मार्च को शुरू होगा। इस आंदोलन का लक्ष्य लोकपाल की नियुक्ति, किसानों की समस्या और चुनाव सुधार को लेकर सरकार की जवाबदेही पर जनता में जागरूकता पैदा करना होगा। अन्ना हजारे ने खुद इस आंदोलन के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस बार के आंदोलन में कोई अरविंद केजरीवाल पैदा नहीं होगा।

गौरतलब है कि साल 2011 में अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा जनआंदोलन शुरू किया था। पूरे देश में फैले इस आंदोलन में अन्ना हजारे कई दिन तक भूखे रहे थे। इस आंदोलन में उनके साथ अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। आंदोलन में केजरीवाल एक बड़े नायक के रूप में उभरे थे, जिन्होंने बाद में आम आदमी पार्टी का गठन किया था। केजरीवाल के द्वारा आंदोलन का फायदा उठाकर राजनैतिक लाभ लेने की कोशिश से अन्ना खफा हो गए थे और उन्होंने अपनी राहें केजरीवाल से अलग कर ली थी।

अपने नए आंदोलन में फिर ऐसा कोई शख्स न उभरे इसके लिए अन्ना कुछ नए तरीके भी अपनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जो भी कार्यकर्ता आंदोलन के दौरान उनसे मिलेंगे, वह स्टाम्प पेपर पर लिखकर देंगे कि वह कोई राजनैतिक पार्टी नहीं बनाएंगे। इसके साथ ही अन्ना ने यह भी कहा कि वे किसी राजनैतिक पार्टी का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, "देश को न तो नरेन्द्र मोदी चाहिए और न ही राहुल गांधी, क्योंकि दोनों उद्योगपतियों के हिसाब से काम करते हैं। देश को किसान के हित में सोचने वाली सरकार चाहिए।" उन्होंने कहा कि देश में 22 साल में 12 लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। अब निर्णायक लड़ाई की जरूरत है। अन्ना ने यह भी कहा कि 70 साल बीत जाने के बाद भी देश को अब तक लोकतांत्रिक सरकार नहीं मिली है। 

Created On :   12 Dec 2017 6:45 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story