देश में लड़कियों के लिए खुलेंगे सैनिक स्कूल

army School will open for girls in the country
देश में लड़कियों के लिए खुलेंगे सैनिक स्कूल
देश में लड़कियों के लिए खुलेंगे सैनिक स्कूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लड़कियों को सैनिक स्कूल और गर्ल्स कैडेट्स को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में पढ़ाने के प्रस्ताव पर सरकार विचार कर रही है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री सुभाष रामराव भामरे ने कहा कि "देश में 26 सैनिक स्कूल हैं और ऐसे 21 स्कूल खोलने के लिए प्रस्ताव रखा गया है जिस पर विचार किया जा रहा है। 

इस बारे में रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि 22 राज्यों में सैनिक स्कूल हैं और बाकी के राज्यों में सैनिक स्कूल की स्थापना पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सैनिक स्कूलों की स्थापना के लिए 21 प्रस्ताव लंबित हैं। सैनिक स्कूल खोलने के उद्देश्य से भारत के सेनाबल को बढ़ाना और अधिकारी कैडर में असंतुलन को दूर करना शामिल है। 

बड़ी संख्या में NDA में शामिल हो रहीं लड़कियां 

आपको बता दें, 2016 में 29.33% कैडेट नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) को भेजे गए। वहीं सैनिक स्कूलों से 5.71 % NDA में भर्ती हुई। जेटली ने कहा कि लड़कियों ने बड़ी संख्या में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में दाखिला लिया हैं। सैनिक स्कूलों और रक्षा अकादमी  की मांग को देखते हुए, 2017-18 में इन स्कूलों के बजट में 80 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। 

 

 


 

Created On :   11 Aug 2017 8:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story