देश में घृणा की राजनीति न फैलाएं : केजरीवाल
By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 6:22 AM GMT
देश में घृणा की राजनीति न फैलाएं : केजरीवाल
डिजिटल डेस्क, दिल्ली. देश को घृणा की राजनीति से बचाने की जरूरत है। हाल ही में धर्म, भाषा और कथित गाय के नाम पर पीट-पीटकर हत्या के जो मामले सामने आए है उसकी निंदा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि कोई भी धर्म हत्या का उपदेश नहीं देता। जो भी ऐसा कर रहा इसके पीछे गंदी राजनीति है। हमें देश को गंदी और नफरत की राजनीति से बचाने की जरूरत है।
अरविंद केजरीवाल गूगल हैंगआउट के जरिए दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केजरीवाल ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा की जीएसटी बिना तैयारी के लागू किया गया। हालांकि उन्होंने नए कर कानून की मूल अवधारणा को सराहा।
Created On :   3 July 2017 8:44 AM GMT
Next Story