बैंक ऑफ बड़ौदा में सुरंग से सेंधमारी का मास्टर माइंड हावड़ा से गिरफ्तार 

bank of Barodas mastermind accused arrested from Howrah
 बैंक ऑफ बड़ौदा में सुरंग से सेंधमारी का मास्टर माइंड हावड़ा से गिरफ्तार 
 बैंक ऑफ बड़ौदा में सुरंग से सेंधमारी का मास्टर माइंड हावड़ा से गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नई मुंबई के जुई नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में सुरंग खोद कर करोड़ों रूपए की डकैती करने वाले गिरोह में शामिल एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने हावड़ा के पांचला पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले नलपुर से सोमवार की रात मुख्य आरोपियों में एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी इस मामले का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने गिरफ्त में आए आरोपी का नाम मोइनुद्दीन अब्दुल सिराज मिया शेख, उम्र 34 साल बताया गया है। जो मुंबई के अंटाप हिल के किस्मत नगर स्थित लाल्टु माटी इलाके के कमरा नंबर 20 का रहने वाला है। 

सुरंग बना लगाई सेंध

बीते 12 नवम्बर को नई मुंबई के जुई नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा की शाखा में सुरंग बनाकर लूट की गई थी। मामले में पुलिस ने चार लोगों मुंबई से गिरफ्तार किया था। जब्कि एक आरोपी नासिक से गिरफ्तार किया गया था। लूट का मास्टर माइंड मोईऊन अब्दुल सिराज मिया शेख की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। वह फरार था। पुलिस ने उसका मोबाइल ट्रैक किया, तो लोकेशन हावड़ा ग्रामीण के पांचला में मिला। जिसके बाद नई मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट की चार सदस्यीय टीम में निरीक्षक एनबी खोलहाटकर ने हावड़ा ग्रामीण पुलिस की मदद से सोमवार शाम को पांचला के नलपुर में छापामारी कर मोईनुदीन को गिरफ्तार किया।

आठ लाख रुपए नगद और जेवरात भी बरामद

इनमें कुछ आरोपियों को खुदाई के दौरान निकली मिट्टी ठिकाने लगाने का काम सौंपा गया था और बदले में गहने दिए गए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों के गहने बरामद कर लिए। जो गहने वाघ को बेचे गए थे। आरोपियों के पूछताछ के बाद पुलिस को इस मामले में शामिल दूसरे लोगों के बारे में भी जानकारी मिली। पुलिस ने मुस्तैदी से उनकी तलाश शुरु कर दी थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी मोइनुद्दीन नलपुर में अपनी बहन के घर रविवार को ही पहुंचा था। घर की तलाशी के दौरान आठ लाख रुपए नगद और जेवरात भी बरामद किए गए। 

Created On :   21 Nov 2017 12:35 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story