ब्यूटी गर्ल्स का जलवा, मिस महाराष्ट्र प्रतियोगिता के फाइनल में 9 हसीनाएं

Beauty girls dance, 9 models in final of Miss Maharashtra competition
ब्यूटी गर्ल्स का जलवा, मिस महाराष्ट्र प्रतियोगिता के फाइनल में 9 हसीनाएं
ब्यूटी गर्ल्स का जलवा, मिस महाराष्ट्र प्रतियोगिता के फाइनल में 9 हसीनाएं

डिजिटल डेस्क,नागपुर। दीपाली मिश्रा राजघाणी विक्टोरिया फूड्स लिमिटेड और जयपुरिया हेल्थ केयर लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में ‘मिस महाराष्ट्र रानी-2017’प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यूनिक हेयर स्टाइल, स्टाइलिश ड्रेस, फेस पर डिफरेंट मेकअप के साथ गर्ल्स ने स्टेज पर एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी। प्रतियोगिता का आयोजन आईएनआईएफडी रामनगर शाखा में किया गया।

प्रतियोगिता में महाराष्ट्र से 40 लड़कियों ने ऑडीशन दिया, जिसमें फिनाले के लिए 15 गर्ल्स का सिलेक्शन किया गया। इसमें 9 लड़कियां नागपुर से चुनीं गईं। इंवेट मैनेजर दिनेश मिश्रा ने बताया कि रिजल्ट में पूरी पारदर्शिता रखी गई है। काबिल लड़कियों को चुना गया है। सभी ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है, साथ ही ग्रेंड फिनाले का निर्णय फैशन, सौंदर्य और बुद्धि को ध्यान में रखकर लिया गया। मिस महाराष्ट्र प्रतियोगिता का ग्रेंड फिनाले 23 जुलाई को नैवेद्यम् स्टोरिया में आयोजित है।

ऑडिशन में सिलेक्ट हुई जूही कौर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेकर बहुत अच्छा महसूस कर रहीं हूं। इससे हमें एक नई पहचान मिली है। साथ ही फिनाले के लिए भी जोरदार तैयारी कर रहीं हूं। स्टेज पर परफार्म करने में थोड़ा डर तो लग रहा था, पर जब अपनी मंजिल सामने नजर आई, तो फुल कॉन्फीडेंस के साथ परफॉर्म किया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बहुत दिनों से तैयारी कर रही थी। आज मैने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है।

Created On :   17 July 2017 10:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story