Airtel का GST Advantage करेगा आपकी मदद, होंगे ये फायदे

Bharti Airtel launches GST Advantage know here benefits of this
Airtel का GST Advantage करेगा आपकी मदद, होंगे ये फायदे
Airtel का GST Advantage करेगा आपकी मदद, होंगे ये फायदे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) 1 जुलाई से भारत में लागू कर दिया गया है, लेकिन 2 महीने होने के बाद भी इसको समझना उतना आसान नहीं है। खासतौर से छोटा-मोटा बिजनेस करने वाले और स्टार्टअप करने वालों के लिए। इन्हीं लोगों को ध्यान में रखते हुए Airtel ने "GST Advantage" को लॉन्च किया है। इस सर्विस के तहत कोई भी GST को आसानी से समझ सकता है। इस सर्विस को कंपनी ने क्लियर टैक्स के साथ मिलकर पेश किया है। 

आपको क्या होगा फायदा? 

1. GST Advantage की मदद से आप अपना GST Return अच्छे से और बिना किसी कंफ्यूजन के आसानी से फाइल कर सकेंगे। 
2. इसे क्लियर टैक्स के साथ मिलकर बनाया गया है और क्लियर भारत की बड़ी टैक्स फाइलिंग कंपनी है। इसकी मदद से आप 31 मार्च 2018 तक क्लियर टैक्स की सर्विस फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

कैसे उठाएं फायदा? 

इसके लिए Airtel अपने सभी Airtel Business कस्टमर्स के लिए फ्री में अवेलेबल है। इसके लिए बस आपको Airtel की वेबसाइट पर जाना है और वहां मौजूद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप GST Advantage में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

Created On :   8 Sep 2017 10:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story