BJP सांसद साक्षी महाराज बोले- राम रहीम सीधे-सादे, महिला गलत, भक्त सही

BJP Sakshi Maharaj Defends Rape Convict Ram Rahim Singh Blames Court
BJP सांसद साक्षी महाराज बोले- राम रहीम सीधे-सादे, महिला गलत, भक्त सही
BJP सांसद साक्षी महाराज बोले- राम रहीम सीधे-सादे, महिला गलत, भक्त सही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज बाबा राम रहीम का बचाव करते हुए नजर आए महाराज ने कहा कि राम रहीम पर यौन शोषण का आरोप भारतीय संस्कृति की छवि को धूमिल करने की कोशिश हो सकती है। साक्षी महाराज ने कर्नल पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का हवाला देते हुए कहा कि,"योजनाबद्ध तरीके से साधु-संन्यासी ही नहीं भारतीय संस्कृति को बदनाम करने का पड्यंत्र हो रहा है।" 

महाराज ने कहा कि कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं, लेकिन कोर्ट को केवल एक महिला के यौन आरोप लगाने पर अपना फैसला नहीं सुनाना चाहिए था, बल्कि उन्हें उन लाखों लोगों की बात भी सुननी चाहिए थी, जो राम रहीम को भगवान मानते है। कोर्ट को इस मामले में गंभीरता बरतने की नसीहत देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि अगर ज्यादा बड़ी घटनाएं होती हैं, तो सिर्फ डेरा के लोग जिम्मेदार नहीं होंगे, न्यायालय भी इसका जिम्मेदार होगा।

साक्षी महाराज ने सवाल उठाते हुए कहा कि,"जामा मस्जिद के इमाम को कोर्ट क्यों नहीं बुलाता, जिनके खिलाफ कई मामलें हैं। वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि,"मोदी जी ने भ्रष्टाचार मुक्त और कांग्रेस मुक्त भारत बना दिया है. पंजाब भी कांग्रेसमुक्त हो जाएगा।"

 

Created On :   25 Aug 2017 3:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story