बॉयफ्रेंड का गुप्तांग काटने वाली लड़की गिरफ्तार
टीम डिजिटल, नई दिल्ली. बॉयफ्रेंड का प्रायवेट पार्ट काटने वाली 23 साल की लड़की को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। दरअसल लड़की के बॉयफ्रेंड रवि (35) ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद लड़की ने गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया और उसका प्रायवेट पार्ट काट दिया। रवि दिल्ली के बाहरी इलाके मंगोलपुरी में फुटपाथ पर सामान बेचता है। घटना बुधवार की है।
रवि जैसे ही काम से अपने घर लौटा, वहां पहले से लड़की मौजूद थी। उसी दौरान शादी को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। रवि ने ये कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया था कि उसके परिवार वाले इस शादी के खिलाफ है। इससे गुस्साई लड़की ने उस पर हमला कर दिया। रवि के मुतबिक घटना के दौरान लड़की के भाई-भाभी भी वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने लड़की को नहीं रोका। घटना के बाद रवि मदद के लिए घर से बाहर भागा। पड़ोसियो ने उसकी चीख-पुकार सुनकर पुलिस घटना की जानकारी दी और रवि को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से ही लड़की के भाई और भाभी फरार थे, जिन्हें रविवार को गिरफ्तार किया गया। जिस हथियार से रवि पर हमला हुआ था, वह भी बरामद कर लिया गया है।
Created On :   26 Jun 2017 5:53 AM GMT