पद्मावती के विवादित गाने 'घूमर' पर ठुमका लगाते लड़कों का वीडियो वायरल

पद्मावती के विवादित गाने 'घूमर' पर ठुमका लगाते लड़कों का वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला द्वारा निर्देशित फिल्म पद्मावती पर शुरु हुआ विवाद अब बेहद बढ़ गया है। तमाम राज्यों में राजस्थान से शुरु हुए विरोध के स्वर गूंजने लगे हैं। ऐसे में फिल्म से पहले रिलीज हुआ गाने "घूमर" ने जीतनी लोकप्रियता पाई उतनी ही फिल्म के लिए परेशानी भी खड़ी कर दी है। पहले जो "खिलजी बनाम रानी पद्मावती" युद्ध था वो अब "करणी बनाम पद्मावती (फिल्म)" बन गया है। कई राज्यों में ये फिल्म रिलीज के पहले ही बैन हो चुकी है, यानि उन राज्यों में अब उनकी स्क्रीनिंग नहीं की जाएगी। 

अगर विवाद को एक तरफ रख दिया जाए तो सभी को दीपिका पादुकोण का "घूमर" डांस बहुत पसंद आया। इस गाने को रिलीज के साथ ही लाखों व्यूज मिल गए थे। इस गाने पर बहुत से लोगों ने डांस कर अपने वी़डियो डाले सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए जो सोशल मीडिया पर काफी हिट भी हुए। उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। इन वी़डियो में सभी डांसर सुंदर राजस्थानी लुक में नजर आए, लेकिन हाल ही में अपलोड किया ये डांस वीडियो बाकि सबने खास है।  

ये भी पढ़ें- "पद्मावती" का पहला गाना "घूमर" रिलीज, रॉयल लुक में दिखीं दीपिका , देखें वीडियो

चद्दर का लहंगा बनाकर किया "घूमर" डांस

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस वीडियो में ये दो लड़के चद्दर का लहंगा बनाकर घूमर पर अपनी कमर मटका रहे हैं। ये वीडियो @Shubham Jain नाम के यू-ट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इसमें Anti और Acute नाम के ये लड़के डांस करे रहे हैं। एक ने लाल फ्लॉरल प्रिंट का चद्दर पहना है तो दूसरा नीले और सफेद रंग की चद्दर पहने ठुमका लगा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- "घूमर" पर पद्मावती को टक्कर देने आई ये डांंसर, देखें VIDEO

वैसे लड़कियों को ठुमके लगाते तो सबने देखा है लेकिन लड़कों के ये ठुमके सबको भा रहे हैं। ये वीडियो 17 नवंबर को अपलोड किया गया था और इसे अब तक 2 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Created On :   21 Nov 2017 6:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story