रिसर्च में दावा : 2020 तक 76,000 महिलाओं की मौत का कारण बनेगा ब्रेस्ट कैंसर

breast cancer may kill 76000 indian women a year by 2020
रिसर्च में दावा : 2020 तक 76,000 महिलाओं की मौत का कारण बनेगा ब्रेस्ट कैंसर
रिसर्च में दावा : 2020 तक 76,000 महिलाओं की मौत का कारण बनेगा ब्रेस्ट कैंसर

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। महिलाओं में बढ़ती ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी आने वाले समय में भयंकर रूप ले सकती है। एक रिसर्च की रिपोर्ट में चिंता व्यक्त की गई है कि 2020 तक हर साल करीब 76,000 भारतीय महिलाओं की मौत हो सकती है। ब्रेस्ट कैंसर से 2012 में 70,218 जानें गई थी। इस रिर्पोट का प्रकाशन जर्नल ऑफ बिजनेस रिसर्च में किया गया है।

इसमें यह भी कहा गया है कि बीमारी से मरने वालों की औसत आयु 50 साल से बदलकर 30 साल हो गई है। दुबई के वोलोगोंग विश्वविद्यालय के सहायक डीन विजय पेरेरा ने कहा कि इस समस्या का रिज्लट बहुत भयानक होगा, जिसका असर भारत सरकार की नीतियों को प्रभावित करेगा। पेरेरा ने कहा, "यह राष्ट्रीय, राज्य व सामुदायिक स्तर पर जटिल चुनौती है।" उन्होंने कहा, "इससे स्पष्ट है कि राज्य स्तर पर स्वास्थ्य देख-रेख में गुणात्मक देखभाल व जागरूकता में बदलाव लाया जाना चाहिए।"

Created On :   16 Aug 2017 12:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story