गढ़चिराेली में बाढ़ से टूटा 20 गांवों का संपर्क, नर्मदा में डूबी 3 किशोरियां

Broken contact of 20 villages with rain, floods sweep away entire life
गढ़चिराेली में बाढ़ से टूटा 20 गांवों का संपर्क, नर्मदा में डूबी 3 किशोरियां
गढ़चिराेली में बाढ़ से टूटा 20 गांवों का संपर्क, नर्मदा में डूबी 3 किशोरियां

डिजिटल डेस्क, गढ़चिरोली/ नरसिंहपुर। मंगलवार से लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ आने से गढ़चिरोली जिले के कुरखेड़ा से 20 गांवों का संपर्क टूट गया है। वहीं सागर जिले के बम्होरी खुर्द गांव से बुधवार को नर्मदा स्नान के लिए बरमान गयी 3 किशोरियां पानी में डूब गई, जिनकी अभी भी तलाश जारी है। घटना बरमान के सतधारा घाट के समीप सूरजकुंड में घटित हुई।

गढ़चिरोली जिले में बुधवार शाम 4 बजे कुरखेड़ा के सती नदी में बाढ़ आने से मार्ग बंद हो गया और 20 गांवों का संपर्क टूट गया। बताया जाता है कि लगातार हो रही कभी तेज तो कभी हल्की बारिश से कोरची और कुरखेड़ा तहसील में बाढ़ की स्थिति निर्माण हो गयी है और साथ ही बाढ़ से पूरे जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त है।

उधर सागर जिले के बम्हौरी खुर्द गांव की 13 किशोरियां बरमान के पास स्थित सतधारा घाट के सूरजकुंड में नहाने के दौरान वंदना काछी, भारती काछी एवं अंजली काछी गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद करेली पुलिस थाने का बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से देर शाम तक किशोरियों को खोजने का कार्य किया गया। शाम के बाद अंधेरा होने की वजह से मौके पर उन्हें खोजने का काम बंद किया गया। इस दौरान तीनों का कोई पता नहीं चला है।

आई थी शिवलिंग विसर्जन करने 

सभी लड़कियां श्रावण मास में बनाये गए पार्थिव शिवलिंग का नर्मदा नदी में विसर्जन करने आई थीं। जैसे ही तीनों लड़कियां गहराई में पहुंचीं तो उनकी चीख सुनकर तत्काल मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे गहराई में डूब गईं। 

 

 

Created On :   9 Aug 2017 4:07 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story