बहन की लव-मैरिज का किया विरोध, तो जीजा ने ले ली जान

brother was against with sister marriage, her husband killed him
बहन की लव-मैरिज का किया विरोध, तो जीजा ने ले ली जान
बहन की लव-मैरिज का किया विरोध, तो जीजा ने ले ली जान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बहन की लव मैरिज से खफा एक भाई को नाराजगी की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। उसकी जान लेने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी बहन का पति कमलेश है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार कचरा डंपिंग यार्ड में एक युवक को पहले चाकू मारा गया, उसके बाद उसके ऊपर ट्रक चढ़ा कर उसकी हत्या कर दी गई।  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सुमित सुभाष कांबले (26) वर्ष सूरज नगर निवासी कचरा फेंकने की गाड़ी चलाता था। सुमित अपने दोस्त तथा सहयोगी राहुल देशमुख (19) और योगीराज सोनटक्के के साथ भांडेवाड़ी स्थित डंपिंग यार्ड में गया था। उसी समय बस्ती का ही कचरे का ट्रक चलाने वाला कमलेश नारायण दुबे (24) और उसका चचेरा भाई शेखर चंद्रशेखर दुबे (30) भी आये थे। सुमित और कमलेश का सामना होते ही दोनों यार्ड में गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ा, तो कमलेश और शेखर ने चाकू से सुमित पर हमला कर दिया।

घायल सुमित वहां से भागने लगा। तब उसके दोस्त राहुल और योगीराज ने बीच-बचाव करने का प्रयास भी किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उसके बाद कलमेश ने अपने कचरा फेंकने वाले ट्रक क्र.एमएच 31 ई.एन.0744 से सुमित का पीछा कर यार्ड में ही उसे ट्रक से कुचल दिया। आरोपी ने सुमित के ऊपर तीन-चार बार ट्रक चढ़ा दिया, जिससे उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। यार्ड में मौजूद कर्मचारियों ने सुमित को बचाने की कोशिश की, लेकिन कमलेश ने किसी की नहीं सुनी।किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों हमलावर भाई ट्रक छोड़कर फरार हो गए। सुमित के दोस्त राुहल देशमुख की शिकायत पर कमलेश और शेखर के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। 

बहन की वजह से थी दोनों में दुश्मनी
सुमित के माता-पिता का बचपन में ही देहांत हो चुका है। सुमित को रोशन नामक एक भाई और तन्नू (22) नामक बहन है। एक ही बस्ती के होने से तन्नू और कमलेश में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। जब सुमित को उनके प्रेम संबंधों की भनक लगी तो कमलेश से उसका कई बार विवाद हुआ। भाई के दबाव के आकर कुछ वर्ष पहले तन्नू ने कमलेश के खिलाफ छेड़छाड़ का भी मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में कमलेश को िगरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद तन्नू और कमलेश का प्यार फिर से परवान चढ़ने लगा। करीब 7-8 महीने पहले कमलेश तन्नू को भगा ले गया और उससे शादी कर ली।

Created On :   21 Sep 2017 1:57 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story