आज नहीं खुलेगें बाजार, GST के विरोध में देशव्यापी हड़ताल

Businessmen call for nationwide strike, opposition to GST, markets will not open on Friday
आज नहीं खुलेगें बाजार, GST के विरोध में देशव्यापी हड़ताल
आज नहीं खुलेगें बाजार, GST के विरोध में देशव्यापी हड़ताल

टीम डिजिटल, नई दिल्ली. शुक्रवार (30 जून) आधी रात से जीएसटी ( गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) लागू होने जा रहा है। ये नई टैक्स सर्विस की प्रस्तावित दरों और विसंगतियों के विरोध में शुक्रवार को देशभर के व्यापारी हड़ताल पर हैं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। कारोबारियों के मुताबिक वो जीएसटी की दरों को लेकर नाखुश और परेशान है, इसलिए हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने बताया कि सरकार की तरफ से उनपर हड़ताल वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन इस मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और भारत के लगभग सभी व्यापारी शुक्रवार को अपना कामकाज ठप रखेंगे।

दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

कारोबारी देश की राजधानी दिल्ली में धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। दिल्ली के विभिन्न बाजारों के कारोबारी संगठनों ने बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। कनफेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के नेताओं ने दावा किया कि वे हड़ताल में शामिल होने जा रहे हैं। चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल, दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन, गांधी नगर, टैंक रोड के दुकानदार भी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं।

वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु जैसे कई राज्यों के कारोबारियों ने बंद का समर्थन किया है और लगभग पूरे देश में शुक्रवार को व्यापार ठप रहेगा।

Created On :   30 Jun 2017 3:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story