डोकलाम गतिरोध से सबक ले भारत : चीन

China says, India should learn lessons from Dokalam stand-off
डोकलाम गतिरोध से सबक ले भारत : चीन
डोकलाम गतिरोध से सबक ले भारत : चीन

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को कहा कि डोकलाम में भारत और चीन के बीच 73 दिन से चला आ रहा गतिरोध भारत द्वारा सैनिक हटाए जाने के बाद समाप्त हुआ है और नई दिल्ली को इससे सबक सीखना चाहिए। भारत और चीन ने सोमवार को डोकलाम में क्षेत्र से अपने-अपने सैनिक हटाकर गतिरोध समाप्त कर दिया था। यह घटनाक्रम अगले हफ्ते ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन की यात्रा पर जाने से पहले हुआ।

वांग ने मीडिया से कहा, "भारतीय सैनिकों की अवैध घुसपैठ का मामला सुलझा लिया गया है।" उन्होंने कहा कि आधिकारिक सूचना के अनुसार भारतीय सैनिक 28 अगस्त को दोपहर बाद क्षेत्र से हट गए जिससे गतिरोध खत्म हो गया। उन्होंने कहा, "यह मूल तथ्य है, हम उम्मीद करते हैं कि भारत इस घटना से सबक सीखेगा और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकेगा।" चीनी विदेश मंत्री की इन टिप्पणियों के बाद भारत के विदेश मंत्रालय से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Created On :   30 Aug 2017 2:24 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story