सीएम फडणवीस -स्वस्थ्य रहने के लिए योगाभ्यास जरूरी, युवा शक्ति है देश का भविष्य

cm devendra fadnavis said that yoga is must to be healthy
सीएम फडणवीस -स्वस्थ्य रहने के लिए योगाभ्यास जरूरी, युवा शक्ति है देश का भविष्य
सीएम फडणवीस -स्वस्थ्य रहने के लिए योगाभ्यास जरूरी, युवा शक्ति है देश का भविष्य

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि योग की प्राचीन परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना महान काम है। योगाभ्यास जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। रामनगर संघ मैदान पर जनार्दन स्वामी योगाभ्यासी मंडल की ओर से आयोजित अखिल भारतीय योग सम्मेलन में सीएम बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि योगशासत्र और योगाभ्यास प्राचीन विद्या है। यह हमारी संस्कृति का खास अंग है। योग महर्षि पतंजलि ने योगशास्त्र को सूत्रबद्ध किया कर विकसित किया। जो जीवन पद्धति और संस्कार है। इससे आंतरिक ऊर्जा प्राप्त होती है। इसलिए योगशास्त्र को दुनिया ने माना है। इसे दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए जनार्दन स्वामी योगाभ्यासी मंडल का बड़ा योगदान है। कार्यक्रम में संरक्षण राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे, सांसद अजय संचेती, विधाकय परिणय फुके, ब्रम्हस्थानंद महाराज, मंडल के अध्यक्ष सुनील सिर्सीकर, कार्यवाह राम खांडवे आदि उपस्थित थे। इस दौरान योगमूर्ति पुस्तक के तीसरे संस्करण का सीएम ने विमोचन किया।

अमृत महोत्सव में सीएम ने कहा युवा शक्ति ही देश का भविष्य

उधर अमृत महोत्सव के दौरान सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि युवा ही हमारे देश का भविष्य हैं। युवा शक्ति से ही देश का विकास संभव है। जिस तरह समय आगे बढ़ रहा है, उसी रफ्तार से सभी को आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा पद्धति में बदलाव की चुनौती को स्वीकार करना चाहिए। चाहे कोई भी क्षेत्र हो, उसमें कौशल्य जरूरी है। आधुनिक पद्धतियों को अपनाकर ही आगे बढ़ा जा सकता है। 

सभी को शिक्षित होना जरूरी

सीएम ने कहा कि हडस एक कुटुंब की तरह है, जहां विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही सामाजिक और नैतिक मूल्यों के बारे में बताया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने की। उन्होंने कहा कि समय के अनुसार बदलाव जरूरी है। सभी को शिक्षित होना चाहिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। प्रमुख अतिथि के रूप में वैज्ञानिक, पद्मविभूषण डॉ. अनिल काकोड़कर तथा पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले उपस्थित थे।

Created On :   19 Nov 2017 9:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story