CM ने किया देश के पहले औद्योगिक पार्क का उद्घाटन, भारत-चीन के संबंध होंगे मजबूत

CM Fadnavis inaugurated the countrys first higer Industrial Park
CM ने किया देश के पहले औद्योगिक पार्क का उद्घाटन, भारत-चीन के संबंध होंगे मजबूत
CM ने किया देश के पहले औद्योगिक पार्क का उद्घाटन, भारत-चीन के संबंध होंगे मजबूत

डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने रांजणगांव MIDC में हायर इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि दुनियाभर के इनवेस्टर्स की पहली पसंद महाराष्ट्र है। देश में उद्योंगों के लिए राज्य सबसे बेहतर साबित हो रहा है। यही कारण है कि उद्योगपति महाराष्ट्र में निवेश करना पसंद करते हैं। मुख्यमंत्री फडनवीस ने कहा कि MIDC में शुरू हुए देश के पहले औद्योगिक पार्क से युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसेक साथ ही अलग-अलग करों के जरिए राजस्व बढ़ेगा। सीएम ने कहा कि इस पार्क से भारत और चीन के बीच औद्योगिक संबंध मजबूत होंगे। 

ये भी पढ़ें- वर्धा में ड्रायपोर्ट से विदर्भ के लोगों का विकास होगा : सीएम फडणवीस

चीन की कई कंपनियों ने किया निवेश

गुरुवार को हुए हायर इंडस्ट्रियल पार्क के उद्घाटन समारोह में ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष लियांग हैशन, हायर इंडिया के प्रबंधक निदेशक सांग युजुन सहित संस्थान के अध्यक्ष इरीक ब्रिगैन्जा के अलावा विधायक बाबूराव पाचर्णे खास तौर से मौजूद थे। जहां अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुणे राज्य का स्टार्ट अप हब है। जर्मनी के बाद चीन की कई कंपनियों ने राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश किया है। साल 2015 में चीन दौरे के वक्त हायर कंपनी के अधिकारियों से निवेश को लेकर चर्चा की गई थी। जिसके तहत हायर इंडस्ट्रियल पार्क निर्माण किया गया है। 

ये भी पढ़ें- न्यू इंडिया कार्यक्रम में बोले सीएम फडनवीस - 8 लाख घरों का होगा निर्माण

उद्योगपतियों का बढ़ेगा रुझान

हायर इंडस्ट्रियल पार्क देश का पहला औद्योगिक पार्क है। जिसके कारण उद्योग जगत में नए बदलाव आएंगे। इससे जहां राज्य में उद्योगपतियों का रुझान बढ़ेगा। वहीं स्थानीय युवाओं के अलावा और लोगों को भी रोजगार मिलेगा। इससे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध होंगे। साथ ही बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार होगा। जिससे राज्य को फायदा मिलेगा।

Created On :   16 Nov 2017 1:36 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story