सीएम शिवराज मंत्री लाल सिंह आर्य को मंत्रिमंडल से करें बर्खास्त : कांग्रेस

Congress demands removal of minister Lal Singh Arya from Cabinet
सीएम शिवराज मंत्री लाल सिंह आर्य को मंत्रिमंडल से करें बर्खास्त : कांग्रेस
सीएम शिवराज मंत्री लाल सिंह आर्य को मंत्रिमंडल से करें बर्खास्त : कांग्रेस

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्यप्रदेश के मंत्री लाल सिंह आर्य को आरोपी बनाए जाने के बाद कांग्रेस ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस विधायक स्व. माखनलाल जाटव की हत्या के प्रकरण में मंत्री लालसिंह आर्य को कोर्ट ने फिर से आरोपी मानकर 25 हजार रुपए का गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के बजाय संरक्षण दे रहे हैं जो संविधान के खिलाफ होकर कोर्ट की भी अवमानना है। 

चौधरी ने कहा की यह भाजपा और शिवराज सिंह का घिनौना एवं संविधान के खिलाफ काम है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। मुख्यमंत्री का हत्या के आरोपी मंत्री लालसिंह आर्य को संरक्षण देना यह दर्शाता है कि भाजपा और उसकी सरकार का कोर्ट से कोई सरोकार नहीं है। पूर्व मंत्री चौधरी ने राज्यपाल से मांग की है कि वह तत्काल हत्या के आरोपी मंत्री लालसिंह आर्य को मध्यप्रदेश शासन के मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। चौधरी ने बताया कि मंत्री लालसिंह आर्य को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर मप्र कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी।
 

Created On :   26 Aug 2017 3:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story