पिता राजीव की तरह दिखे राहुल गांधी, नॉर्वे दौरे पर अलग ही अंदाज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राहुल गांधी ने एक बार एक रैली में अपने कुर्ते की फटी हुई जेब दिखाई दी और मोदी सरकार को घेरा था। हमेशा से राहुल गांधी कुर्ता-पायजामा या कुर्ता-जींस में ही दिखाई देते थे, लेकिन आज उनका एक नया लुक सामने आया है, जिसमें वो अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह बंद गले का सूट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, राहुल गांधी फिलहाल नॉर्वे की यात्रा पर हैं और इस दौरान उन्होंने यहां नॉर्वे सेंट्रल बैंक के चीफ येंग्वे स्लिंगस्टैड से मुलाकात की।
इसी मुलाकात की फोटो आज राहुल गांधी के ऑफिस से ट्वीट की गई। इस फोटो में राहुल बिलकुल बदले हुए दिखाए दिए और उनकी इस फोटो ने राजीव गांधी की याद दिला दी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी इसी तरह का बंद गले का सूट पहनते थे और वो जिस तरह से बैठे हुए हैं, ठीक इसी तरह से राजीव गांधी भी बैठा करते थे। अपनी नॉर्वे यात्रा के दौरान राहुल गांधी नॉर्वे के मेयर रेमंड जॉनसन से भी मिले।
आपको बता दें कि राहुल गांधी को नॉर्वे की फॉरेन मिनिस्ट्री की तरफ से इनवाइट किया गया था, जिसके बाद वो नॉर्वे के दौरे पर ही हैं। राहुल गांधी के इस दौरे पर विपक्षी दलों ने काफी नाराजगी जताई थी।
Created On :   30 Aug 2017 8:42 AM GMT