हाईकोर्ट की मंजूरी पर परासिया में जल्द खुलेगा अतिरिक्त सेशन कोर्ट

Court will open at Parasia soon on H.C approval
हाईकोर्ट की मंजूरी पर परासिया में जल्द खुलेगा अतिरिक्त सेशन कोर्ट
हाईकोर्ट की मंजूरी पर परासिया में जल्द खुलेगा अतिरिक्त सेशन कोर्ट

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा/परासिया। परासिया अतिरिक्त सेशन कोर्ट को हाई कोर्ट ने भी हरी झण्डी दे दी है। 12 सितंबर को हाई कोर्ट ने अधिसूचना जारी कर परासिया एडीजे कोर्ट कन्फर्म कर दी है। शासन ने पूर्व में ही परासिया में एडीजे कोर्ट खोले जाने की स्वीकृति दे दी थी। यह मामला अब तक हाई कोर्ट की स्वीकृति के लिए अटका था। हालांकि परासिया में कोर्ट खोलने की तैयारियां शुुरु कर दी गई थी। कोर्ट ने छिंदवाड़ा में कुल 4 स्थानों पर सेशन कोर्ट की बैठक के निर्देश दिए हैं। जिनमें छिंदवाड़ा जिला कोर्ट, अमरवाड़ा और सौंसर मेें पूूर्व से ही एडीजे कोर्ट संचालित हो रहे हैं। हाई कोर्ट ने सेशन कोर्ट की बैठक के लिए चौथा स्थान परासिया को स्वीकृत किया है। अधिसूचना की जानकारी लगते ही परासिया अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी हैं। 

जुन्नारदेव व चौरई में फिलहाल नही खुलेंगे एडीजे कोर्ट 

शासन ने परासिया के साथ ही चौरई व जुन्नारदेव में भी एडीजे कोर्ट खोलने की स्वीकृति जारी की थी। लेकिन हाई कोर्ट से जारी अधिसूचना में फिलहाल चौरई व जुन्नारदेव में एडीजे कोर्ट खोलने का कोई जिक्र नही आया है। हाई कोर्ट के अनुसार जिले में केवल चार स्थानों पर ही सेशन कोर्ट की बैठक होगी। इस अधिसूचना के बाद यह साफ हो गया है कि फिलहाल जुन्नारदेव व चौरई में एडीजे कोर्ट नही खोले जा रहे हैं।                         ⁠⁠⁠⁠

Created On :   16 Sep 2017 3:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story