दैनिक भास्कर गरबा 2017 : नवरात्र की उमंग, डांडिया के संग

Dainik Bhaskar Garba 2017 : Participants will appear in Film Character
दैनिक भास्कर गरबा 2017 : नवरात्र की उमंग, डांडिया के संग
दैनिक भास्कर गरबा 2017 : नवरात्र की उमंग, डांडिया के संग

डिजिटल डेस्क,नागपुर। नवरात्रि में देशभर में गरबा महोत्सव चल रहा है। सब अपने-अपने तरीके से कुछ हटकर दिखने की कोशिश में लगे हैं। हर साल की तरह इस बार भी कुछ फिल्मों में फेमस हुए किरदार का गेटअप डिमांड में है। कुछ बाहुबली तो कुछ फिल्म बाजीराव मस्तानी की ड्रेस में नजर आने वाले हैं। 

नागपुर में आयोजित दैनिक भास्कर गरबा 2017 में फिल्म बाहुबली, रामलीला में पहने गए लहंगे और बाजीराव मस्तानी में पहने गए अनारकली सूट और जूलरी की डिमांड हो रही है। वहीं लड़के रणबीर के पहने गए अंगरखा और टोपी को पसंद कर रहे हैं। शहर के बाजार भी अहमदाबाद, राजकोट और जयपुर से लेटेस्ट डिजाइन के लहंगों से भरे नजर आ रहे हैं। पारंपरिक परिधानों में वेस्टर्न लुक की चाहत लड़के और लड़कियों दोनों में देखी जा रही है। गरबा की ड्रेस डिजाइनर और विक्रेता मनीष ने बताया कि लोग कंट्रास्ट कलर की डिमांड कर रहे हैं। लड़कियां घाघरे में ब्लैक के साथ नियोन कलर पसंद कर रही हैं। फिरोजी के साथ रानी कलर के कॉम्बिनेशन भी मांग रही हैं। लेमन यलो के साथ लिरिल ग्रीन कलर भी पसंद में है। लड़के मरून कलर के साथ नियोन ग्रीन, लेमन यलो के साथ डार्क ब्लू और मस्टर्ड के साथ मरून कॉम्बिनेशन पसंद कर रहे हैं।

डिमांड में बाहुबली पैटर्न 
इस बार लड़कियों को बाहुबली पैटर्न लहंगा काफी पसंद हैं। यह लहंगे इंडो-वेस्टर्न लुक देते हैं। इसके अलावा लेयर वाले घांघरे भी खरीदे जा रहे हैं। लड़कियां पांच और सात लेयर के घांघरों को ज्यादा खरीद रही हैं। इसके अलावा बांधनी, फिशकट, कटवर्क, रासलीला प्रिंट एंड गुजराती प्रिंट, मधुबनी लहंगे भी चलन में हैं।गरबा के लिए लड़कियों के साथ लड़कों ने भी खासी तैयारी की है। वह गरबा ड्रेस के साथ जैकेट पसंद कर रहे हैं। लड़कों में मोती केड़िया जैकेट, सनेड़ा जैकेट, शाइनिंग जैकेट की डिमांड ज्यादा है। इसके अलावा शंख, सीप, मोती लगाकर बनाई गई जैक्ट की भी डिमांड है। चार पीस और जरी वर्क की हुई जैकेट भी लड़कों को खूब भा रही है।

अट्रेक्ट कर रहा कांच वर्क 
सिंगल और डबल घेरा के मोर या अन्य डिजाइन्स के लहंगों पर कांच का काम लड़कियों की पसंद है। ब्लाउज पर लेस की जगह कांच का प्रयोग किया गया है। इसी तरह दुपट्टे पर भी बीच-बीच में कांच वर्क किया गया है। इस बार गोल, यू आकार के घेरे की जगह वी आकार के घेरे वाले लहंगे चलन में हैं। अभी तक लहंगे की जितनी बुकिंग हुई है, उसमें सबसे ज्यादा वी आकार के लहंगे की है। डबल घेरे का लहंगा पहनकर घूमने पर यह सुंदर लुक देता है। शिफॉन के घेरे में लाल, सफेद रंग का मल्टीलेयर लहंगा, बांधनी दुपट्टे के साथ आया है। इसके साथ हैवी गहने, करधनी और माथे पर टीका की खूब डिमांड है। परंपरागत काठियाबाड़ी लहंगा भी अपनी जगह बनाए हुए है।
 

Created On :   25 Sep 2017 5:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story