फरवरी नहीं दिसंबर का महीना है प्यार के लिए सबसे अच्छा

December is more perfect month for love and romance than February
फरवरी नहीं दिसंबर का महीना है प्यार के लिए सबसे अच्छा
फरवरी नहीं दिसंबर का महीना है प्यार के लिए सबसे अच्छा

डिजिटल डेस्क,भोपाल। फरवरी महीने को प्यार का महीना कहा जाता है, जब महीन के एक पूरे हफ्ते को सिर्फ प्यार के लिए डेडिकेट किया गया है। वैसे तो प्यार करने वालों के लिए भी कोई भी महीना या दिन प्यार से भरा हो सकता है, वो कभी भी प्यार का इजहार कर सकते हैं और प्यार भरे तोहफे दे सकते हैं। फिर भी फरवरी की हल्की गुलाबी ठंड को प्यार के नाम किया गया है, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि फरवरी नहीं बल्कि दिसंबर में प्यार का महीना हैं, तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे। आप मानें या ना मानें, हम तो यही कहेंगे कि दिसंबर ही सबसे रोमांटिक महीना हैं। आपको को शायद खुद इस बात का एहसास नहीं होगा कि आप खुद भी फरवरी या किसी महीने से ज्यादा दिसंबर में सबसे ज्यादा रोमांटिक फील करते हैं। इस महीने में कपल्स का मूड ज्यादा आशिकाना और खुशनुमा रहता है, जो दो दिलों को एक दूसरे के करीब लाने का काम करता है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों दिसंबर के महीने में ही लोगों को रोमांस सूझता है?

 

                           

 

- माना जाता है कि सर्दी के मौसम में लड़का और लड़की दोनों के शरीर में हार्मोंस का परिवर्तन होता है। इसलिए अगर लड़का-लड़की एक दूसरे को पसंद करते हैं तो वो दिसंबर के महीने में एक दूसरे के ज्यादा करीब आ जाते हैं।

- दिसंबर की सर्द हवाएं और ठंडा मौसम कपल्स के मूड को ज्यादा ही रोमांटिक बना देता है।

- दिसंबर महीने को प्यार का महीना इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि क्रिसमस और न्यू ईयर बहुत करीब होते हैं। जिस वजह से लोग साल भर में हुई गलत फहमियों को दूर कर के एक दूसरे के करीब आ जाते हैं। हर जगह जश्न का माहौल होता है। नए साल की खुशी में लोग एक दूसरे से नए-नए वादे करते हैं, जो उनके प्यार को ज्यादा गहरा करता है।

 

                                

 

- नए साल के जश्न के लिए ज्यादातर लोग अपने देश या शहर से दूर वेकेशन पर जाते हैं, पार्टी करते हैं। हवाओं में एक अलग ही खुशी का माहौल होता है। क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर खूबसूरत वादियों में कपल्स एक दूसरे की तरफ ज्यादा आकर्षित और रोमंटिक महसूस करते हैं. जिससे उनका प्यार और गहरा हो जाता है.

- सर्दी के मौसम में हम ज्यादातर ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो हमें गर्माहट का एहसास कराती हैं। जिनमें सबसे पसंदीदा चीज है चॉकलेट। बिना चॉकलेट के क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न पूरा ही नहीं होता है। इन सभी चीजों के खाने का सीधा असर हमारे स्वभाव पर पड़ता है। ये हमारे मूड को रोमांटिक बनाने का काम करते हैं।

 

Created On :   12 Dec 2017 4:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story