फडणवीस और राणे बोले- गणपति बप्पा मोरैया, कल आएंगे अमित शाह

Devendra fadnavis met with narayan rane in mumbai, amit shah will come tomorrow
फडणवीस और राणे बोले- गणपति बप्पा मोरैया, कल आएंगे अमित शाह
फडणवीस और राणे बोले- गणपति बप्पा मोरैया, कल आएंगे अमित शाह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच सीएम देवेंद्र फडणवीस गणपति दर्शन के लिए राणे के घर आ गए। राणे के निवास पर गणेशजी की स्थापना हुई है। सीएम के राणे के घर जाने से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा को बल मिला है। नारायण राणे के बेटे विधायक नितेश राणे ने गणपति बप्पा के दर्शन के लिए आए सीएम फडणवीस के साथ उनके पिता की फोटो ट्विटर पर शेयर की। सीएम बाद में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के निजी सचिव मिलिंद नार्वेकर के घर भी गणपति दर्शन के लिए गए। राणे का भाजपा में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है।

रविवार को मुंबई में अमित शाह

रविवार (27 अगस्त) को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुंबई आ रहे हैं। इस दौरान राणे के भाजपा प्रवेश को लेकर अहम फैसला हो सकता है। अमित शाह यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में आयोजित एक पुस्तक विमोचन समारोह में भाग लेने आ रहे हैं। इस दौरान वे लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भी जाएंगे।

Created On :   26 Aug 2017 5:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story