फैन्स हैरान.. माही मार क्यों नहीं रहा है ?

Dhonis career Most of slows 50
फैन्स हैरान.. माही मार क्यों नहीं रहा है ?
फैन्स हैरान.. माही मार क्यों नहीं रहा है ?

डिजिटल डेसेक, एंटीगा. वनडे सीरीज के चौथे मैच में भारत वेस्टइंडीज़ से 11 रन से हार गया। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मुश्किल पिच पर आखिर तक डटे रहे, लेकिन वो टीम को जीत को जीत दिलाने में नाकाम रहे। दरअसल, धोनी ने अपने करियर की सबसे धीमी पारी खेली है, जिसकी काफी आलोचना भी हो रही है।

महेंद्र सिंह धोनी ने 108 गेंदों में अपने हाफ सेंचुरी बनाई (50), धोनी का ये सबसे धीमा वनडे अर्धशतक था। वहीं किसी भारतीय की ओर से ये दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक रहा। सदागोपन रमेश के नाम भारत की ओर से सबसे धीमा अर्धशतक का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ 200 गेंदों में 82 रन बनाए थे, तो वहीं सौरव गांगुली ने भी एक बार 105 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

मैच में धोनी ने 114 गेंदों में केवल 54 रन बनाए, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक चौका मारा। धोनी का स्ट्राइक रेट सिर्फ 47 का रहा। धोनी ने अपना पहला चौका 103 गेंदों के बाद जड़ा। लेकिन आखिरी ओवर से पहले ही धोनी आउट हो गए।

वेस्टइंडीज से हरने के बाद अब भारत को सीरीज जीतने के लिए आखिरी वनडे मैच हर हाल में जीतना होगा। हालांकि वो सीरीज नहीं हार सकता। वेस्टइंडीज फिलहाल 1-2 से पीछे है, ऐसे में उनकी कोशिश आखिरी मैच जीतकर सीरीज बराबर करने की होगी।

Created On :   3 July 2017 5:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story