- Home
- /
- जिला पंचायत अध्यक्ष की बेटी डिप्टी...
जिला पंचायत अध्यक्ष की बेटी डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित
By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 4:48 AM GMT
जिला पंचायत अध्यक्ष की बेटी डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित
डिजिटल डेस्क, कटनी। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता रंगनाथ पटैल की पुत्री दिव्या पटेल ने आठवीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित होकर एकबार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की कारीतलाई निवासी दिव्या पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल थी। इससे पहले भी वे डीएसपी, जिला आबकारी अधिकारी, ट्रेजरी ऑफीसर के बाद पर भी चयनित हो चुकी हैं। अब एमपी पीएससी 2016 में बाजी मारकर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुई हैं। दिव्या के चयन से जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई है। पीएसपी में चयनित दिव्या ने सफलता का श्रेय माता-पिता तथा शिक्षकों के साथ सहयोगियों को दिया है।
Created On :   11 July 2017 6:18 PM GMT
Next Story