दिवाली से पहले करें ये 5 आसान उपाय, प्रसन्न होंगी मां 'लक्ष्मी'
By - Bhaskar Hindi |25 Sep 2017 11:55 PM GMT
दिवाली से पहले करें ये 5 आसान उपाय, प्रसन्न होंगी मां 'लक्ष्मी'
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र के उत्साह के बाद सबसे ज्यादा अगर किसी त्योहार की तैयारी होगी तो वह है दिवाली। भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दिवाली इस वर्ष गुरूवार 19 अक्टूबर को मनाई जा रही है। कार्तिक माह की अमावस्या को मनाए जाने वाले इस त्योहार को जहां मां लक्ष्मी-गणेश को पूजा जाता है वहीं तंत्र-मंत्र के जरिए इसी रात को देवों व बुरी शक्तियों को भी जाग्रत किया जाता है। कुछ तो दिवाली से पहले ही कई तरह की तांत्रिक क्रियाओं में जुट जाते हैं, किंतु यहां हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे दिवाली से पहले करने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके घर धन का आगमन होगा...
- लक्ष्मी सूक्त का पाठ देवी मां को प्रसन्न करने वाला बातया गया है। दिवाली से पहले और बाद में हर शुक्रवार को इसका जाप करने से घर में संपन्नता आती है। यह देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का कारक कहा जाता है।
- पीपल के पेड़ में लक्ष्मीपति भगवान विष्णु का वास होता है। इसमें जल चढ़ाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। दिवाली के पहले व रोजाना यह क्रिया अपनाने से बुरी व नकारात्मक शक्तियां भी दूर रहती हैं।
- घर की बहू और सौभाग्यवती महिलाओं को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए सबसे पहले घर की महिलाओं को सुबह जल्दी उठकर घर के मुख्य द्वार पर सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए।
- इसके अतिरिक्त घर के मुख्य द्वार पर रंगोली भी मां को प्रसन्नता प्रदान करती है। कहा जाता है कि जिस घर में जितनी साफ-सफाई और सुंदरता होती है वहां माता लक्ष्मी का आगमन अवश्य होता है।
- दिवाली से एक दिन पहले घर के मुख्य द्वार को साफ पानी से अच्छी तरह धुलना चाहिए। किसी भी तरह की गंदगी ना ही घर के सामने रहे आैर ना ही बाहर।
Created On :   26 Sep 2017 5:08 AM GMT
Next Story