सूखे छुआरे का हलवा बनाकर परिवार को परोसे सेहत का नाश्ता

dry dates halwa, serve the healthy sweet dish to your family
सूखे छुआरे का हलवा बनाकर परिवार को परोसे सेहत का नाश्ता
सूखे छुआरे का हलवा बनाकर परिवार को परोसे सेहत का नाश्ता

डिजिटल डेस्क, भोपाल। छुआरे (dates) शरीर के लिए काफी अच्छे होते हैं। इन्हें अच्छी सेहत बनाने के लिए खाया जाता है। इन्हें सूखे मेवे की तरह भी खूब पसंद किया जाता है। खीर, हल्वे और अन्य मिठाइयों में उपर गार्निश करने के लिए डाला जाता है। जब ये सूखे नहीं होते हैं, तो इन्हें आप सीधे तौर पर खा सकते हैं। आज हम आपको इस सूखे मेवे छुआरे को हलवे या खीर पर सजाना नहीं बल्कि हम आज आपको सूखे छुहारे का हलवा बनाना सिखाएंगे। चूंकि सर्दियों में कुछ ना कुछ मीठा खाने का मन होता है। इसलिए वही पुराने अंदाज का हलवा और खीर ना बनाकर आप ये नए तरह का हलवा अपनी फैमिली और फ्रेंड्स को सर्व करके खुश कर सकते हैं। छुहारा का हलवा बहुत स्‍वादिष्‍ट होता है। ये शरीर को बलवान और मजबूत बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा पौरूष शक्ति को बढ़ाता है। ठंड के दिनों में ये हलवा खास फायदेमंद होता है। आइए जनाते हैं इसे बनाने की विधि। 

                          

छुहारा का हलवा बनाने के लिए सामग्री:

छुआरा- 200 ग्राम (दूध में 6 घंटे भीगे हुए)

दूध- 1/2 लीटर

शक्कर-100 ग्राम 

देशी घी- 4 बड़े चम्मच

नारियल- 2 बड़े चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)

बादाम - 10 से 12 नग

काजू- 10 से 12 नग 

किशमिश- 10 से 12 नग

इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच।

हलवा बनाने की विधि :

छुआरे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले बादाम और काजू को कतर लें। किशमिश के डंठल निकाल दें। साथ ही चाकू की मदद से छुआरे के बीज निकाल दें। छुआरे के गूदे को मिक्सी में डालें और हल्का दरदरा पीस लें। अब एक फ्राई पैन में घी डाल कर उसे गर्म करें। घी गर्म होने पर आंच मीडियम कर दें और पैन में छुआरे का पेस्ट डाल कर उसे पन्द्रह-बीस मिनट तक भून लें। जब छुआरे का पेस्ट सुनहरा होने लगे, उसमें शक्कर और दूध डाल दें और धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं।

                                 

जब दूध पूरी तरह से सूख जाए और उसमें से घी अलग होने लगे, तो उसमें बादाम, काजू, किशमिश और इलायची पाउडर डाल दें और दो मिनट तक पकाने के बाद ढक दें। अब आपकी छुआरा हलवा बनकर तैयार है। इसे ठंडा करके इस्‍तेमाल करें। वैसे अगर आप चाहें, तो इसे फ्रिज में रखकर 10 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

Created On :   8 Dec 2017 5:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story